थाना पन्नूगंज पुलिस द्वारा दो पशु तस्करों को किया गया गिरफ्तार

0
 पन्नूगंज (सोनभद्र)। पुलिस अधीक्षक सोनभद्र, डॉ0 यशवीर सिंह द्वारा पशु तस्करो एवं गोवध के अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक (ऑपरेशन) त्रिभवन नाथ त्रिपाठी के निर्देशन में व क्षेत्राधिकारी सदर संजीब कुमार कटियार के पर्यवेक्षण में थाना पन्नूगंज पुलिस द्वारा आज दिनांक 20.09.2023 को मुखबिर की सूचना के आधार पर ग्राम तेलाडी से एक पिकप वाहन यू0पी0 67 ए टी 7368 में 06 राशि बैल, व 02 राशि गाय कुल 08 राशि पशु को बेरहमी से बांध कर क्रुरतापूर्वक ले जाते हुए दो अन्तर्जनपदीय पशु तस्करों रहमान पुत्र शकील निवासी बहैरा थाना करमा जिला सोनभद्र, इश्तियाक अन्सारी पुत्र सौकत अली निवासी जमुनीनार थाना अधौरा जिला कैमूर भभुआ बिहार को गिरफ्तार किया गया। बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 146/2023 धारा-3/5ए/5बी/8 गोवध नि0 अधि0 व धारा 11 पशु क्रुरता निवारण अधिनियम पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्त रहमान पुत्र शकील, निवासी बहैरा, थाना करमा, इश्तियाक अन्सारी पुत्र सौकत अली, निवासी जमुनीनार, थाना अधौरा, जिला कैमूर भभुआ, बिहार बरामद 6 राशि बैल, 2 राशि गाय, पिकप वाहन यू0पी 67 ए टी 7368 अभियुक्त रहमान पुत्र शकील का अपराधिक.मु0अ0सं0- 45/2022 धारा 3/5ए/8 गोवध नि0 अधि0 व धारा 11 पशु क्रुरता निवारण अधिनियम, प्र0नि0 केदारनाथ मौर्य, उ0नि0 रामज्ञान सिंह यादव, हे0का0 अनिलेश सिंह, का0 रामजीत बिन्द, का0 मंजय कुमार मौर्य, का0 शिवशंकर सिंह, का0 अनुराग वर्मा
पशु क्रुरता निवारण अधिनियम पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!