एनटीपीसी विंध्याचल सुहासिनी संघ द्वारा गौ-शाला के संवर्धन हेतु किया गया शाल एवं कंबल का वितरण

0

शक्तिनगर (सोनभद्र)। एनटीपीसी विंध्याचल की स्वयं सेवी संस्था सुहासिनी संघ अपने जन कल्याण कार्यक्रम के तहत जरूरतमंदो एवं गरीब परिवारों की विभिन्न तरीके से मदद करती रहती है। इसी कड़ी में सुहासिनी संघ द्वारा ग्राम- बिरकुनिया के श्रीराम गौ-शाला में कार्यरत श्रमिकों को शाल एवं कंबल का वितरण किया गया, जिसे प्राप्त कर उपस्थित जनसमुदाय बड़े ही उत्साहित हुये। साथ ही सुहासिनी संघ द्वारा गौशाला में गायों को गुड़ और चोकर खिलाया गया। इसके अतिरिक्त अध्यक्षा सुहासिनी संघ सरोजा फणि कुमार द्वारा गौ-शाला के संवर्धन हेतु रुपेय 15000/- की राशि का चेक वितरण किया गया।

इस अवसर पर सुहासिनी संघ की अध्यक्षा सरोजा फणि कुमार, उपाध्यक्षा सुभा भारद्वाज के साथ-साथ सुहासिनी संघ की वरिष्ठ पदाधिकारी एवं सदस्याएँ मौजूद रहीं। इसके अतिरिक्त गौ-शाला के संरक्षक एवं अन्य स्थानीय लोग उपस्थित रहें।

सुहासिनी संघ द्वारा श्रीराम गौ-शाला के श्रमिक कंबल एवं शाल पाकर काफी प्रसन्न दिखे। साथ ही श्रीराम गौ-शाला के संरक्षक द्वारा एनटीपीसी विंध्याचल सुहासिनी संघ द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना करते हुये आभार प्रकट किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!