पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की जयंती धूमधाम से मनाई गई

0
WhatsApp Image 2023-09-25 at 5.52.13 PM

सोनभद्र।पं0दीनदयाल उपाध्याय जी की 107 वीं जयन्ती जनपद के सभी मण्डल शक्ति केन्द्र व बूथ और सभी वार्डो में धूमधाम से मनाई गयी।
पं0दीनदयाल जी के जीवनी पर प्रकाश डालते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष नन्दलाल ने कहा कि पं0 दीनदयाल उपाध्याय जी कुशल संगठनकर्ता एवं एकात्म मानववाद के प्रणेता, प्रखर वक्ता एवं राष्ट्र के प्रति समर्पित भाव रखने वाले थे।पं0 दीनदयाल उपाध्याय जी का जन्म 25 सितंबर 1916 एवं उनकी मृत्यु 11 फरवरी 1968 को हुई।पं0 दीनदयाल जी भारतीय जनसंघ के अध्यक्ष रहे,उन्होने भारत के सनातन विचार धारा को अनुकुल रुप से प्रस्तुत करते हुए एकात्म मानववाद नामक विचारधारा दी एक समाजवेसी विचार धारा के समर्थक थे जो एक मजबूत और सशक्त भारत चाहते थे। हम सभी कार्यकर्ता उनके पदचिन्हो पर चलकर भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी एवं पूर्व प्रधानमंत्री स्व अटल बिहारी बाजपेयी जी ने देश को मजबूत किया साथ ही साथ उत्तर प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी उनके पद चिन्हों पर चलकर उत्तर प्रदेश की जनता को मजबूत करने मे पूरी ताकत लगा रहे है।
श्रद्धासुमन अर्पित करने वालों में पूर्व जिलाध्यक्ष अशोक मिश्रा, जिला उपाध्यक्ष उदयनाथ मौर्या, अशोक मौर्या, जिला महामंत्री कृष्णमुरारी गुप्ता, जिला मंत्री संतोष शुक्ला, विनोद पटेल, नार सिंह पटेल, पुष्पा सिंह, गुडिया त्रिपाठी, राघो सिंह, आशुतोश चौबे, अनुपम त्रिपाठी, अरुण चौबे, कैलास त्रिपाठी, बृजेश श्रीवास्तव, शैलेन्द्र मिश्रा, अजय मिश्रा, सतीष श्रीवास्तव, ओमप्रकाश शर्मा, चन्द्रकांत पाण्डेय सहित सभी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!