Bica कंप्यूटर सेंटर ने किया डांडिया का आयोजन

0
IMG_20231022_174503

आदित्य सोनी
रेणुकूट (सोनभद्र) Bica कंप्यूटर सेंटर एवं बीका ब्यूटीशियन सेंटर रेणुकूट ने गरबा एवम् डांडिया का किया आयोजन। जहां बीका “ब्लिट्ज इंस्टिट्यूट ऑफ़ क्रिएटिव आर्ट”के सभी स्टाफ एवम् स्टूडेंट्स ने गरबा की धूम मचाई ।गणेश पूजन के साथ प्रोग्राम का शुभारंभ किया गया। श्रीमती शिवानी वर्मा ने दीप प्रज्वलित कर प्रोग्राम का शुभारंभ किया। इसके बाद सभी स्टाफ ने आरती की ।उसके बाद सभी के कदम म्यूजिक के साथ गरबे के साथ ताल से ताल देने लगे , सभी स्टूडेंट्स एवम् स्टाफ ने बहुत इंजॉय किया, सभी ने बहुत डांस किया। कुछ सरप्राइज गिफ्ट भी बीका ने अरेंज किए थे । प्रोग्राम में सबसे अच्छा डांस करने पर, गरबे के स्टेप्स पर ताल से ताल देने पर, सुंदर ड्रेस पर अवार्ड भी दिए गए ।गरबा लकी लेडी भी गेम के द्वारा चुनी गई। प्रोग्राम को सफल बनाने में गेस्ट पूजा मदान का भी बहुत योगदान रहा ।प्रोग्राम में ब्यूटीशियन शिवानी वर्मा, रागनी, दीपिका पांडे,साधना सिंह के साथ समस्त टीम का विशेष योगदान रहा। नाश्ते के साथ प्रोग्राम का समापन हुआ। सारा प्रोग्राम श्रीमती पूजा मदान की देखरेख में संपन्न हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!