सोनभद्र पुलिस द्वारा अवैध शराब के विरुद्ध की गई प्रभावी कार्यवाही

0
IMG-20231022-WA0004

जी.के.मदान
सोनभद्र।सोनभद्र पुलिस द्वारा अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही करते हुए माननीय न्यायालय न्यायिक मजिस्ट्रेट /अपर सिविल जज जू0 डि0 कोर्ट संख्या 1 जनपद सोनभद्र के आदेश के क्रम में थाना करमा पर पंजीकृत कुल 4 मुकदमों से सम्बन्धित बरामदशुदा अवैध अंग्रेजी शराब 16870.86 लीटर अनुमानित कीमत 01 करोड़ 90 लाख रुपये तथा कुल 87 मुकदमों से सम्बन्धित बरामदशुदा अवैध देशी कच्ची शराब 1170 लीटर अनुमानित कीमत 01 लाख 20 हजार रुपये (इस प्रकार कुल 18040.86 लीटर अवैध अंग्रेजी/कच्ची शराब कुल कीमत लगभग 01 करोड़ 91 लाख 20 हजार रुपये) का विनष्टीकरण आज दिनांक 21.10.23 को उप जिलाधिकारी घोरावल, क्षेत्राधिकारी घोरावल व सहायक अभियोजन अधिकारी सोनभद्र की उपस्थिति नियमानुसार किया गया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!