आस्था के महापर्व छठ पूजा पर अस्ताचल गामी सूर्य को दिया गया अर्ध्य

0
IMG-20231119-WA0019

 

जी.के.मदान

रेणुकुट(सोनभद्र) पुत्र प्राप्ति, समृद्धि एवं मंगलकामना के पर्व छठ पर रविवार की शाम छठ घाट पर अस्ताचल गामी सूर्य देव को बड़े ही हर्षोल्लास के साथ अर्घ्य दिया गया। रिहंद बांध के तट डोगिया नाला एवं नगर पंचायत पिपरी द्वारा बनाए गए छठ कुंड पर छठ पूजा का विशेष माहौल रहा। छठ घाट पर दोपहर से ही छठव्रतियोंं एवं दर्शनार्थियों के आने का सिलसिला शुरू हो गया था जो चार बजते बजते पूरा छठ घाट खचाखच भर गया।बड़ी संख्या में छठव्रती अपने पूरे परिवार संग गाजे-बाजे के साथ छठघाट पहुंच कर भगवान भास्कर को अर्ध्य दिये । शाम को पूरे विधि-विधान से सूर्य देव की आराधना की गई।

छठव्रतियों ने अस्ताचल गामी सूर्य एवं छठमाता की आराधना की। इस दौरान आतिशबाजियां और गाजे-बाजे से माहौल रंगीन रहा। पूरे छठ घाट को आकर्षक लाइट एवं झालरों सेल्फी प्वाइंट से सजाया गया था सेल्फी प्वाइंट पर लोगों का फोटो शूट करने का एक अलग ही छटा बिखेर रहा था।छठ महापर्व को लेकर नगर पंचायत पिपरी एवम् रेणुकूट द्वारा छठ घाट पर व्यापक इंतजाम किए गए थे। हर घट पर फोर्स सुरक्षा के लिए लगी थी,

घाट पर स्नान के बाद महिलाओं को दूसरे वस्त्र बदलने के लिए यहां लगभग एक दर्जन चेजिंग रूम भी बनवाया गया था। श्रद्धालुओं के लिए हर घाट रोड से लेकर तट तक पथ प्रकाश की व्यवस्था भी व्यापक रूप से कराई गई थी। चेयरमैन दिग्विजय प्रताप सिंह स्वयं व्यवस्था का संचालन करते दिखे। रात्रि में रूकने वाले श्रद्धालुओं के लिए नगर पंचायत द्वारा भोजन के साथ ही गद्दे का भी व्यवस्था किया गया था बड़ी संख्या में स्थानीय लोग भी इस अवसर पर छठ घाट पहुंचे। जिससे छठ घाट पर भीड़ बिते वर्षों की भांति इस वर्ष कुछ ज्यादा ही दिखी। सोमवार को तड़के उगते हुए सूर्य को अर्घ्य दिया जायेगा इस दौरान उगते सूर्य को अर्घ्य देने के बाद 36 घंटे का कठिन व्रत का समापन हो जायेगा। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर क्षेत्राधिकारी पिपरी आशीष मिश्रा, प्रभारी निरीक्षक राजेश सिंह भारी फोर्स के साथ जगह जगह तैनात रहे |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!