‘सबको निकालेंगे बाहर…’ मजदूरों को बचाने पहुंचे विदेशी एक्सपर्ट, जताई उम्मीद
Uttarkashi Tunnel Rescue Operation: उत्तरकाशी में सुरंग हादसे के बाद बचाव अभियान में मदद के लिए मौके पर पहुंचे अंतरराष्ट्रीय टनल एक्सपर्ट अर्नोल्ड डिक्स ने कहा कि हम उन लोगों को बाहर निकालने जा रहे हैं. उन्होंने सुरंग के मुख्य द्वार पर बने एक मंदिर में पूजा-अर्चना भी की. उत्तरकाशी सुरंग हादसे में फंसे मजदूरों को बाहर निकालने के लिए बचाव अभियान के तहत भारी मशीनें सिल्कयारा सुरंग में पहुंच गई हैं. गौरतलब है कि 12 नवंबर को उत्तरकाशी में सिल्क्यारा सुरंग का एक हिस्सा ढह गया था.