रेणुकूट। पिपरी स्थित श्री अनंत पद्मावती सेवा आश्रम परिसर में रविवार को निःशुल्क चिकित्सा सेवा का आयोजन

0
20260201_161615

रेणुकूट। पिपरी स्थित श्री अनंत पद्मावती सेवा आश्रम परिसर में रविवार को निःशुल्क चिकित्सा सेवा का आयोजन

आश्रम परिसर में निःशुल्क चिकित्सा सेवा, मरीजों को मिला लाभ

रेणुकूट। पिपरी स्थित श्री अनंत पद्मावती सेवा आश्रम परिसर में रविवार को निःशुल्क चिकित्सा सेवा का आयोजन किया गया। इस दौरान बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. आनंद पटेल ने मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया और उनकी समस्याओं का समाधान किया। पिपरी और रेणुकूट क्षेत्र सहित आसपास के इलाकों के लोगों ने इस सेवा का लाभ उठाया। डॉ. आनंद पटेल ने बताया कि बदलते मौसम में लोगों को सतर्क रहने की आवश्यकता है। इस समय वायरल फीवर तेजी से फैल रहा है, इसलिए सभी को स्वच्छता और खानपान पर विशेष ध्यान देना चाहिए। उन्होंने कहा कि समय पर इलाज और सावधानी से बीमारी को रोका जा सकता है। आश्रम संचालक पंडित वीर विक्रम नारायण पांडेय ने बताया कि प्रत्येक रविवार को आश्रम परिसर में निःशुल्क चिकित्सा सेवा का आयोजन किया जाता है। इस सेवा का विशेष लाभ नगर और आसपास के क्षेत्र में झुग्गी-झोपड़ी में रहने वाले गरीब एवं जरूरतमंद लोग उठाते हैं।
स्थानीय लोगों ने इस सेवा की सराहना करते हुए कहा कि इससे उन मरीजों को राहत मिलती है जिन्हें आर्थिक तंगी के कारण उचित इलाज नहीं मिल पाता।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!