दिल्ली पहुंची चंडीगढ़ की लड़ाई, AAP का शुक्रवार को स्पेशल प्लान, BJP भी तैयार
Chandigarh Fight Reaches Delhi: नई दिल्ली में बीजेपी और आम आदमी पार्टी के बीच सीधे टकराव की सूरत बनने जा रही है. शुक्रवार को दोनों पार्टियों ने एक-दूसरे के पार्टी ऑफिस का घेराव करने की घोषणा की है. सबसे रोचक बात है कि दोनों पार्टियों के घेराव करने का समय एक ही है. गौरतलब है कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को ईडी लगातार समन भेज रही है. मगर वह लगातार इनकी अनदेखी कर रहे हैं. केजरीवाल पहले भी आरोप लगा रहे हैं कि उन्हें गिरफ्तार करने और उनकी सरकार को गिराने की साजिश की जा रही है.