रामलीला के पांचवें दिन श्री राम के वन गमन का मंचन*

0
IMG-20231020-WA0014

मिथिलेश कुमार श्रीवास्तव

गाजियाबाद।क्रॉसिंग रिपब्लिक सांस्कृतिक कला संगम समिति के तत्वाधान में आयोजित रामलीला के पांचवें दिन गुरुवार को श्री राम, लखन एवं सीता के वन गमन का दृश्य देख क्रॉसिंगवासियों के नेत्र आंसुओं से भर गए। क्रॉसिंग रिपब्लिक के ग्रीन बेल्ट में आयोजित रामलीला के पांचवें दिन सीता का अयोध्या आगमन, राम के राजतिलक की घोषणा एवं प्रजा में खुशियां, मंथरा-कैकेई संवाद, दशरथ कैकेयी संवाद, कैकेई द्वारा भरत को राजगद्दी एवं श्री राम को वनवास मांगना, सुमित्रा लक्ष्मण संवाद, श्री राम लखन सीता का वन गमन, निषादराज से मिलन, राम केवट संवाद, भरत कैकेई संवाद, वन में राम भरत का मिलन तथा खड़ाऊ लेकर लौटने का मंचन क्रॉसिंग के स्थानीय कलाकारों द्वारा किया गया। राम न जाओ हमें छोड़कर गीत पर दर्शकों की आंखें भर आईं।
उक्त रामलीला मंचन में श्री राम की भूमिका श्रेयस अग्निहोत्री ने, लक्ष्मण की बंटी ने, सीता की श्रीति ने, दशरथ की गोविंद ने, वशिष्ठ की संजय अग्रिहोत्री ने, सुमंत की अजीत ने, कौशिल्या की नीरज ने, सुमित्रा की सुमिता वर्मा ने, कैकेई की सरबजीत ने, मंथरा की अस्मिता ने, निषादराज की आर्यन ने, केवट की सचिन ने, भरत की अजीत ने, शत्रुघ्न की संचित ने अभिनव करके क्रॉसिंग वासियों का दिल जीत लिया। कार्यक्रम के सूत्रधार की भूमिका साहित्यकार आशीष प्रकाश ने निभाई।

रामलीला से पूर्व स्थानीय बच्चों के 11 ग्रुप द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम समूह नृत्य का आयोजन किया गया, जिसमें से दो ग्रुप अलंकार स्कूल ऑफ म्यूजिक तथा सुरुचि डांस वर्ल्ड को परफॉर्मेंस ऑफ द डे का अवार्ड मिला। कार्यक्रम का संचालन दीपशिखा माहेश्वरी एवं साहित्यकार आशीष प्रकाश ने की। सभी बच्चों को बी पी एस भाटिया, रवि गुप्ता, विकोश कुमार, एस के गुप्ता, मुकेश श्रीवास्तव, विजय गोयल, डा मिथिलेश कुमार श्रीवास्तव शिखर, तरुण भरत चौहान, आशुतोष चंदन, मुस्कान, दुर्गेश, रुपेश त्यागी, पं. मधुसूदन, अंजली कौशिक, अर्चना अग्निहोत्री, डा दिनेश शर्मा, रामानुज के करकमलों द्वारा पुरस्कार प्रदान किया गया। कार्यक्रम का संयोजन सांस्कृतिक कला संगम समिति के अध्यक्ष क्षितिज सिंघल ने समिति के अन्य पदाधिकारियों के साथ किया। मेले में रामलीला ग्राउंड सपोर्ट रुपेश त्यागी ने की तथा पैरामाउंट, पिंड बलूची, माउंट लिटेरा जी स्कूल, मणिपाल हॉस्पिटल, नेरोलक पेंट, शुभदिन इंफ्रा, वोव किचन एवं फीनिक्स एकेडमी का विशेष स्पॉन्सरशिप मिला।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!