राजनाथ ने जवानों संग मनाया दशहरा, दिल्ली में होगा सनातन विरोधियों का पुतला दहन
Dussehra 2023: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने आज अरुणाचल प्रदेश के तवांग में चीन से लगी सीमा पर सेना के जवानों के साथ दशहरा मनाया. उन्होंने युद्ध स्मारक पर अपनी जान गंवाने वाले जवानों को श्रद्धांजलि दी. सिंह ने अरुणाचल प्रदेश में बुम ला से सीमा के दूसरी ओर चीनी पीएलए की चौकियों का जायजा लिया. अरुणाचल प्रदेश में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने विजयादशमी पर तवांग में शस्त्र पूजा भी की. जबकि दशहरा के लिए दिल्ली के लाल किला मैदान में रावण, मेघनाद और कुंभकरण समेत सनातन धर्म का विरोध करने वालों के पुतले भी लगाए गए हैं.