धूमधाम से मनाई गई महर्षि वाल्मीकि जी की जयंती

0
IMG-20231029-WA0001

(जी.के.मदान)

रेणुकूट (सोनभद्र)। अखिल भारतीय वाल्मीकि महासभा द्वारा विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी रामायण के रचयिता महर्षि वाल्मीकि जयंती प्रगट उत्सव महर्षि वाल्मीकि पार्क न्यू मार्केट तुर्रा पिपरी में धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर सामाजिक चेतना पर बुद्धि जीवियों द्वारा विशेष मार्गदर्शन चर्चा की गई।

इस अवसर पर महर्षि वाल्मीकि प्रकटोत्सव समिति द्वारा विशाल शोभा यात्रा एवं भजन संध्या तथा सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया। यह शोभायात्रा रेणुकूट से चलकर पिपरी वाल्मीकि पार्क होते हुए बाल्मीकि बस्ती रेणुकूट में संपन्न हुई।

इस मौके पर रेणुकूट एवं पिपरी के सैकड़ो की संख्या में बाल्मीकि समाज के महिला एवं पुरुष बच्चे सम्मिलित हुए सुरक्षा की दृष्टि से क्षेत्राधिकार दुद्धी प्रदीप सिंह चंदेल सहित पिपरी थाने की फोर्स मौजूद रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!