जानिए पंडित वीर विक्रम नारायण पांडेय जी से हींग खाने के फायदे और नुकसान
जानिए पंडित वीर विक्रम नारायण पांडेय जी से हींग खाने के फायदे और नुकसान
भोजन को स्वादिष्ट और हेल्दी बनाने के लिए बहुत से घरों में हींग का तड़का लगाया जाता है। चाहे वो घर पर बनने वाली दाल हो या सब्जी, हर चीज में हींग का इस्तेमाल जरूर किया जाता है।
हींग का प्रयोग सिर्फ खाने में ही नहीं बल्कि कोस्मेटिक प्रोडक्ट्स और सुगंध बढ़ाने वाली चीजों में भी किया जाता है। सदियों से लोग हींग का इस्तेमाल कई शारीरिक समस्याओं को ठीक करने के लिए भी करते आ रहे हैं।
हींग फेरूला नामक पौधे की जड़ों से प्राप्त किया जाता है, जिसे अंग्रेजी में एसाफिटिडा के नाम से जानते हैं। इस पौधे की कुल लगभग 170 प्रजातियां है, जिसमें से तीन भारत के पंजाब और कश्मीर में उगाई जाती है। इस पौधे के रस को सुखाकर हींग बनाई जाती है। आइए जानते हैं, हींग खाने के फायदे और नुकसान क्या है, पुरुषों में हींग खाने के फायदे, इत्यादि।
हींग खाने के फायदे क्या है?
हींग खाने को स्वस्थ्य और स्वादिष्ट बनाने के साथ कई शारीरिक समस्याओं को भी ठीक करने का काम करती है। हींग खआने के फायदे निम्नलिखित है:-
पेट के लिए हींग के फायदे
पेट के लिए हींग के कई फायदे है, यह पेट के विभिन्न प्रकार की परेशानियों को दूर करने के लिए बहुत उपयोगी माना जाता है। इसमें एंटीइंफ्लेमेटरी, एंटीऑक्सीडेंट और एंटीफ्लैटुलेंट गुण पाए जाते हैं, जो गैस, अपच, कब्ज, पेट खराब, पेट फुलना इत्यादि की समस्या को ठीक करने में सहायक होता है। आप हींग को आहार में मसाले के तौर पर सेवन कर सकते हैं।
पुरुषों के लिए हींग के फायदे
नपुंसकता और शीघ्रपतन में हींग के फायदे देखने को मिलते हैं। जिन पुरुषों को शीघ्रपतन और नपुंसकता की समस्या है उन्हें हींग का सेवन आवश्य करना चाहिए। आप हींग पाउडर को एक ग्लास गुनगुने पानी डालकर पी सकते हैं। इससे शरीर में रक्त संचार तेज होता है। यह खांसी और ब्रोंकाइटिस के लिए भी अच्छा होता है। इसके लिए आप हींग पाउडर में आधा चम्मच अदरक का रस और शहद को मिलाकर खा सकते हैं।
श्वसन प्रणाली के लिए फायदेमंद
हींग में एंटीइंफ्लेमेटरी, एंटीवायरल और एंटीबायोटिक गुण पाए जाते हैं। जो शुष्क खांसी, अस्थमा, काली खांसी, सर्दी या ब्रोंकाइटिस जैसी समस्याओं में बहुत कारगर है। यह छाती में कन्जेशन से आराम दिलाने के साथ कफ को बाहर निकालने का काम करता है। आप हींग का पतला लेप छाती पर लगा सकते हैं। आप हींग को अदरक और शहद के साथ मिक्स कर के इसका सेवन भी कर सकते हैं।
मासिक धर्म में फायदेमंद है हींग
हींग मासिक धर्म में दर्द से राहत दिलाने के साथ अनियमित पीरियड्स या ज्यादा ब्लीडिंग जैसी समस्याओं से भी छुटकारा दिलाने में मदद करता है। इसके लिए आप एक कप छाछ में एक चुटकी हींग के साथ डेढ़ चमच्च मेथी पाउडर मिक्स कर लें और स्वादा अनुसार नमक मिलाकर सेवन करें। इससे आपको राहत मिलेगी। आप महीने में 2 से 3 बार इसका सेवन कर सकते हैं।
दांतों के दर्द में लाभकारी
हींग में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट, एंटीइंफ्लेमेटरी और एंटीबायोटिक गुण दांत दर्द और दांत के संक्रमण को कम करने में सहायक होते हैं। यह मसूड़ों से खून निकलने की समस्या को भी कम करते हैं। इसके लिए आप एक कप पानी में थोड़ी सी हींग और लौंग को उबालें और गुनगुना होने के बाद कुल्ला करें, इससे फायदा मिलेगा। इसके अलावा आप दांत दर्द वाली जगह पर हींग के टुकड़े को रखें, दर्द से आराम होगा।
हींग के फायदे बच्चों के लिए कोलिक पेन में आरामदायक
नवजात शिशुओं में पेट का दर्द बहुत आम है। हींग अपने गुणों के कारण पाचन और पेट दर्द से राहत दिलाने में उपयोग किया जाता है। यह पेट की लाइनिंग को बैलेंस्ड रखने के साथ एसिडिटी की समस्या से राहत प्रदान करता है। इसके लिए आप हींग का पतला पेस्ट तैयार कर के शिशु के नाभि के आस-पास के क्षेत्र में लगा सकते हैं। इससे बच्चे को आराम मिलता है।
इरेक्टाइल डिस्फंक्शन या इनफर्टिलिटी में पुरुषों के लिए हींग के फायदे
पुरुषों में इरेक्टाइल डिस्फंक्शन के कई कारण हो सकते हैं। ऐसे में हींग का इस्तेमाल फायदेमंद होता है। इरेक्टाइल डिस्फंक्शन की समस्या को दूर करने के लिए खाली पेट हींग खाने के फायदे बहुत हैं। इसके लिए आप नियमित रूप से सुबह खालीपेट हींग के पानी का सेवन कर सकते हैं या भोजन के द्वारा हींग का सेवन कर सकते हैं।
पाचनतंत्र के लिए अच्छा होता है
काला नमक और हींग के फायदे बहुत हैं। यह पाचन एंजानमों को एक्टिव कर पाचन तंत्र को मजबूत बन ने का काम करते हैं। यह पेट दर्द में आराम के साथ वजन कम करने में भी कारगर हैं।
हींग के नुकसान क्या है?
हींग आपके संपूर्ण स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद होता है, लेकिन क्या आपको पता है कि हींग का ज्यादा सेवन महिलाओं और पुरुषों के लिए हींग के नुकसान भी हो सकते हैं। हींग खाने के नुकसान निम्नलिखित है:-
हींग का ज्यादा इस्तेमाल करने से होंठों में असामान्य सूजन की समस्या उत्पन्न हो सकती है।
यदि आपको ब्लड प्रेशर की समस्या है तो हींग का ज्यादा सेवन करने से बचें। हींग के सेवन से ब्लड प्रेशर में उतार-चढ़ाव आ सकते हैं।
हींग के ज्यादा सेवन से सिरदर्द की समस्या भी हो सकती है। कई रिसर्च में पाया गया है कि अधिक मात्रा में हींग खाने से चक्कर आने की समस्या हो सकती है।
हींग के ज्यादा सेवन से त्वचा पर रैशेज भी हो सकते हैं। यदि ऐसा होता है तो तत्काल डॉक्टर से परामर्श करें।
यदि कोई महिला गर्भवती है या स्तनपान करा रही है तो ऐसे में महिला को हींग का सेवन करने से बचना चाहिए। इससे रक्त से जुड़ी समस्याएं हो सकती है।
और पढ़ें : कच्ची हल्दी खाने के फायदे और नुकसान क्या है? देखें, हल्दी दूध के फायदे
सारांश
सीमित मात्रा में हींग का सेवन आपके संपूर्ण स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होता है। यह आपके पेट से लेकर मासिक धर्म, दांत दर्द, श्वसन प्रणाली, खांसी, कंजेशन, इरेक्टाइल डिस्फंक्शन या इनफर्टिलिटी सभी में फायदेमंद होती है। लेकिन एक बात और ध्यान रखें कि अधिक मात्रा में हींग के सेवन नुकसान भी पहुंचा सकता है। यह होंठों में असामान्य सूजन का कारण बन सकता है, सिरदर्द या चक्कन आने जैसी समस्याएं हो सकती है, गर्भावस्था में इसके सेवन से बचना चाहिए, इत्यादि।
