हिण्डाल्को रेणुकूट में सुरक्षा सप्ताह के दौरान बीबीएसओ प्रतियोगिता का आयोजन

0
IMG-20250301-WA0065

(आदित्य सोनी)

रेणुकूट (सोनभद्र)। दिन शनिवार 28 फरवरी 2025 को हिण्डाल्को में चल रहे सुरक्षा सप्ताह के अंतर्गत संविदाकार श्रमिकों के लिए बीबीएसओ प्रतियोगिता का आयोजन ट्रेनिंग सेन्टर में आयोजित किया गया।

इस प्रतियोगिता में कुल 5 संविदाकार श्रमिकों ने भाग लिया। इस कार्यक्रम का संचालन सुशील पाण्डेय ने किया। प्रतियोगिता के जज प्रदीप्ता मिश्रा, श्री विवेकानन्द, तपन पाल, सुरेश शुक्ला थे। इस प्रतियोगिता में अभिषेक सिंह मेसर्स लोटस इंफ्रास्ट्रक्चर ने प्रथम स्थान, अश्वनी गुप्ता मेसर्स जनरल कंस्ट्रक्शन कंपनी ने द्वितीय स्थान व वेंकट रमन मिश्रा मेसर्स स्वरुप इंजीनियरिंग ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। अंत में हेमंत श्रीवास्तव ने धन्यवाद ज्ञापित किया। प्रतियोगिता के दौरान संविदा श्रमिकों ने प्रतियोगियों का उत्साहवर्धन किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!