टायर फटने से डबल डेकर बस पलटी, दर्जनों घायल

0
IMG-20231118-WA0003

(जी.के. मादन)

सलखन (सोनभद्र)। चोपन थाना क्षेत्र अंतर्गत सलखन में तेज़ रफ़्तार बस का अगला टायर फटने से बस अनियंत्रित होकर पलट गई।

बस वाराणसी से शक्तिनगर को जा रही थी तभी वाराणसी-शक्तिनगर राजमार्ग स्थित सलखन ओवर ब्रिज के पास तेज़ रफ़्तार बस का अगला टायर फटने से बस अनियंत्रित होकर पलट गई।

दुर्घटना में किसी के भी जान की हानी नहीं हुई है परंतु बस में सवार दर्जनों यात्री घायल हो गए हैं। वहीं मौके पर पहुंची चोपन पुलिस द्वारा सभी घायलों को 108 एंबुलेंस से उपचार हेतु जिला अस्पताल भेजवाया गया।

मौके पर अपर पुलिस अधीक्षक कालू सिंह, चोपन थानाध्यक्ष विश्वनाथ प्रताप सिंह व चोपन पुलिस टीम मौजूद।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!