सहकर्मियों की कर्मठता,लगन एवं कर्तव्यनिष्ठा से संस्थान नयी ऊँचाइयों पर—- आर पी सिंह

0
IMG-20231118-WA0002

जी. के.मदान
अनपरा(सोनभद्र ) हिंडालको रेनुसागर पावर डिवीज़न स्थित प्रेक्षागृह मे आयोजित ‘दीर्घकालीन सेवा सम्मान’’कार्यक्रम में 57 स्टाफ व श्रमिकों को सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन सभी स्टाफ व श्रमिकों को प्रदान किया गया जिन्होंने हिंडालको रेनुसागर में अपने कार्यकाल के 25 वर्ष पूर्ण किय।
समारोह के मुख्य अतिथि रेनूसागर पावर डिवीजन के यूनिट हेड आर पी सिंह व दिशिता महिला मंडल की अध्यक्ष इंदु सिंह ,मेंटिनेंस हेड संजय कुमार सिंह एवं आपरेशन हेड गुलशन तिवारी द्वारा 45 श्रमिकों, 12 स्टाफ वर्ग के कर्मचारियों, सहित कुल 57, कर्मचारियों को उनके सेवा के 25 वर्ष पूर्ण होने पर उन्हें उनके गृहणियों के साथ स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया। इसके पूर्ब कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि वरिष्ठ अधिकारी द्वारा श्रीयुत जी0डी0 बिडला एवं आदित्य बिडला के चित्र पर माल्यापर्ण व दीप प्रज्जवलित कर किया गया।

तत्पश्चात् आदित्य वंदना एवं गणेश बन्दना के उपरांत कर्मचारियों को सम्बोधित करते हुए संस्थान के मुखिया यूनिट हेड आर पी सिंह ने कहा कि हमारे सहकर्मी भाइयों ने दीर्घकाल तक अपनी कर्मठता,लगन एवं कर्तव्यनिष्ठा से सेवा करते हुए संस्थान को प्रगति की नयी ऊँचाइयों पर पहुंचाया हैं हमारा संस्थान इन सहकर्मी भाईयों का सदैव कृतज्ञ है। किसी भी कम्पनी की प्रगति में उसके कर्मचारियों का योगदान अमूल्य होता है। वहीं मानव संसाधन यूनिट प्रमुख शैलेश विक्रम सिंह ने कहा कि किसी भी कम्पनी की प्रगति में उसके कर्मचारियों एवं गृहणियों का योगदान सबसे महत्वपूर्ण होता है, प्रबंधन के लिए यह गर्व की बात है कि संस्थान के कर्मचारी इतने लम्बे समय से कम्पनी से जुड़े रह कर कम्पनी की प्रगति में योगदान दे रहे है। इसके पूर्व श्रम संगठनों ने ने अपने सम्बोधन में कहा कि प्रबंधन एवं कर्मियों के बीच अच्छे ताल मेल से संस्थान बुलन्दियों को छू रहा है। कार्यक्रम चार चांद लगाने के लिये विद्यालय के बच्चों ने शानदार रंगारंग कर्यक्रम प्रस्तुत किया। इस अवसर पर संस्थान के वरिष्ठ अधिकारी,,परेश ढोले ,मन्नू अरोरा , संजय श्रीमाली,मनीष सिंह अरविंद सिंह एवीआईसी रेनुसागर के प्रिसिपल रमेश चंद पांडेय, दिशिता महिला मंडल रेनुसागर की वरिष्ठ सदस्य सपना तिवारी ,वविता सिंह ,मेनका अरोरा ,विभा सिंह सहित तमाम यूनियन के पदाधिकारी मौजूद रहे।कार्यक्रम का सफल संचालन सदानन्द पांडेय ने किया । कार्यक्रम के अंत मे एच आर हेड शैलेश विक्रम सिंह धन्यवाद ज्ञापित किया,कार्यक्रम के सफल आयोजन में संस्थान के मानव संसाधन व अन्य सम्बंधित विभाग के सभी सहकर्मियों का सराहनीय सहयोग रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!