हाइटेंशन तार की चपेट से महिला की हुई मौत

0
1386385-high-tension-wire-fell-on-two-women-working-in-the-field-in-etah-district-painful-death

(जी.के.मदान)

म्योरपुर (सोनभद्र)। दिन मंगलवार 16 जनवरी को स्थानीय थाना क्षेत्र के गड़िया गांव में मंगलवार की दोपहर टूटकर गिरे हाइटेंशन तार की चपेट में आने से एक महिला की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक महिला की पहचान कुसमी देवी (55) पत्नी लालूराम यादव निवासी गड़िया के रूप में हुई। जानकारी के अनुसार मंगलवार की दोपहर में महिला घर से पांच सौ मीटर दूर जंगल में जलावनी लकड़ी लेने गई थी जहां 11 हजार वोल्ट का तार टूटकर गिरा हुआ था जिसे वह देख नहीं सकी और उसी के चपेट में आ गई। साथ गयी अन्य महिलाएं जब तक कुछ करती उससे पहले ही करंट लगने से मौके पर ही उसकी दर्दनाक मौत हो गई।महिलाओं ने घटना की सूचना घरवालों को दी। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया और वे रोते-बिलखते घटना स्थल पर पहुंचे। वहीं घटना से आक्रोशित ग्रामीण मुआवजे को लेकर आलाधिकारियों को घटनास्थल पर बुलाने की मांग करने लगे। घटना स्थल पर पहुंचे बिजली विभाग के अधिकारियों तथा म्योरपुर के पूर्व ब्लाक प्रमुख संजय यादव के आश्वासन के बाद ग्रामीण शांत हुए। सूचना पाकर मौके पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम हेतु दुद्धी भेज दिया। बताया गया कि मृतका गड़िया गांव में ही उच्च प्राथमिक विद्यालय में रसोईया का काम करती थी। विद्यालय में छुट्टी होने के कारण जलावनी लेने जंगल गई थी जहां करंट की चपेट आने से उसकी मौत हो गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!