थाना अनपरा पुलिस ने दो नफर गांजा तस्करों को किया गिरफ्तार, कब्जे से दो किलो 900 ग्राम गांजा बरामद

0
IMG-20240116-WA0021

(जी.के.मदान)

अनपरा (सोनभद्र)। दिन मंगलवार 16 जनवरी को पुलिस अधीक्षक सोनभद्र, डॉ0 यशवीर सिंह द्वारा अवैध मादक पदार्थ तस्करी करने वाले तस्करों के विरुद्ध अभियान चलाया गया है, इसी के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय कालू सिंह व क्षेत्राधिकारी पिपरी के पर्यवेक्षण में दिन मंगलवार 16.01.2024 को थाना अनपरा पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त राजेन्द्र कुमार शुक्ल उर्फ पपनी पुत्र गजानन्द निवासी ककरी मोड़ रेहटा थाना अनपरा जनपद सोनभद्र के कब्जे से 01 किलो 500 ग्राम नाजायज गांजा बरामद कर गिरफ्तार किया गया। उक्त के सम्बन्ध में थाना अनपरा पर मु0अ0सं0 – 16/24 धारा- 8/20 NDPS Act का अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की गयी।
      इसी क्रम में आज दिनांक 16.01.2024 को थाना अनपरा पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त रवि कुमार पासवान पुत्र कृष्णा पासवान निवासी सिनेमा रोड पहाड़ी परासी थाना अनपरा जनपद सोनभद्र के कब्जे से 01 किलो 400 ग्राम अवैध गांजा बरामद कर  गिरफ्तार  किया गया। उक्त के सम्बन्ध में थाना ओबरा पर मु0अ0सं0-015/2024 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट का अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की गयी।
गिरफ्तार अभियुक्त राजेन्द्र कुमार शुक्ल उर्फ पपनी पुत्र गजानन्द निवासी ककरी मोड़ रेहटा थाना अनपरा रवि कुमार पासवान पुत्र कृष्णा पासवान निवासी सिनेमा रोड पहाड़ी परासी थाना अनपरा बरामदग 02 किलो 900 ग्राम नाजायज गांजा। उ0नि0 संजय कुमार सिंह, उ0नि0 विमलेश कुमार सिंह, हे0का0 विपिन जायसवाल, का0 समर बहादुर, का0 अजीत कुमार यादव थाना अनपरा, जनपद सोनभद्र।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!