अलौकिक प्रतिभा के धनी थी गायत्री देवी

0
IMG-20240128-WA0016

(आदित्य सोनी)

रेणुकूट (सोनभद्र)। दिन शनिवार 27 जनवरी को दोपहर 1:00 बजे रेणुकूट स्थित भारतीय पत्रकार एसोसिएशन कार्यालय पर रेणुकूट नगर पंचायत के पूर्व अध्यक्ष गायत्री देवी पत्नी लल्लन राय के असामयिक निधन पर शोक श्रद्धांजलि दी गई।

श्रद्धांजलि सभा में मृतक पूर्व अध्यक्ष के चित्र पर माल्यार्पण कर एवं श्रद्धा सुमन अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई।

सभा में वक्ताओं ने अपने-अपने विचार रखें और पूर्व अध्यक्ष के जीवन पर प्रकाश डाला

सभा को संबोधित करने वालों में प्रमुख रूप से अनुज अग्रवाल, रमाशंकर केसरी, संतोष सिंह, मुन्ना सिंह, दिनेश गुप्ता, चंदन, मुसाफिर, मुरारी विश्वकर्मा, कृष्ण मुरारी शुक्ला, मंगल गुप्ता संबोधित किया।

सभा की अध्यक्षता वरिष्ठ पत्रकार नईम गाजीपुर ने किया और संचालन लल्लन गुप्ता द्वारा किया गया।

सभा को संबोधित करते हुए दिनेश गुप्ता ने बताया कि गायत्री देवी अपने कार्यकाल में कठिन से कठिन कार्य किया स्थानीय निजी संस्थानों से जिला प्रशासन से उच्च अधिकारियों से लड़कर झगड़ कर नगर में जनहित के कार्य विकास के कार्य गली-गली रास्ता नाली कारंजा आदि कराया सड़कों पर जगह-जगह पेयजल की व्यवस्था कराई, संतोष सिंह ने बताया कि दिवंगत अध्यक्ष जनहित के लिए हमेशा खड़ी रहती थी कठिन से कठिन कार्यों को करती थी अदम्य साहस एवं जन सेवा का हमेशा भाव रहता था, अनुज अग्रवाल ने बताया कि अपने कार्यकाल में गायत्री देवी ने अनेकों कार्य किया स्थानीय प्रबंधक वर्ग से टकराव के बाद भी गलियों में मोहल्ले में विकास के साथ-साथ मुख्य सड़क पर रोशनी के लिए लाइट लगवाया

इस सभा में प्रमुख रूप से अजय जोहरी, अखिलेश मिश्रा, विजय सिंह, नंदलाल यादव, सुरेंद्र राय, महेंद्र राय, दीनानाथ गुप्ता, अकबरुद्दीन, मिराज लाल, बहादुर सिंह, कन्हैयालाल, राजेंद्र प्रसाद, कृष्ण उपाध्याय, अवधेश शुक्ला, अशोक सिंह, मोहन यादव, संजीव यादव, बाबू खान, नरेश अग्रवाल, डॉक्टर केपी सिंह, रामनिवास यादव, मोहम्मद आजाद, ओम प्रकाश विश्वकर्मा, ब्रह्मदेव पासवान, अनिल धनपुरी, राकेश कुमार, ओमप्रकाश विश्वकर्मा के साथ सैकड़ो की संख्या में लोग उपस्थित रहे अंत में 2 मिनट का मन रखकर मृत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!