रन फॉर नेशन के साथ क्रॉसिंग में मनाया गया गणतंत्र दिवस का जश्न

0
IMG-20240127-WA0003

(जी.के.मदान)

गाजियाबाद। दिन रविवार 28 जनवरी को गाजियाबाद क्रॉसिंग रिपब्लिक, देश के पचहत्तरवें गणतंत्र दिवस के उपलक्ष में क्रॉसिंग रिपब्लिक सांस्कृतिक कला संगम समिति की ओर से रन फॉर नेशन का आयोजन किया गया, जिसमें हर आयु वर्ग के चार सौ लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस कार्यक्रम का आयोजन सर्वोदय हेल्थ केयर, माउंट लिटेरा ज़ी स्कूल एवं क्रॉसिंग रिपब्लिक सांस्कृतिक समिति के संयुक्त तत्वावधान में किया गया, जिसमें सारे प्रतिभागियों को मेडल प्रदान किया गया। प्रतिभागिता की संख्या को देखते हुए तीन-चार दिन पूर्व से ही सभी प्रतिभागियों को टी-शर्ट एवं विब नंबर प्रदान कर दिया गया था।
क्रासिंग्स रिपब्लिक के इस रन फॉर नेशन 2024 के दौड़ में भीषण ठंड के बावजूद आठ वर्ष से लेकर 71 वर्ष तक के कुल चार सौ लोगों ने हिस्सा लिया। स्वतन्त्रता दिवस की प्रातः साढ़े छः बजे ही प्रतिभागीगण प्रतियोगिता स्थल ग्लास गेट पर एकत्रित हो गए थे। लोगों के जुनून को देखते हुए फ्रीडम रन प्रातः सात बजे आरंभ कर दिया गया। रिपब्लिक डे के जश्न का काफिला पैरामाउंट के ग्लास गेट से आरंभ होकर एसोटेक, शाहबेरी ब्रिज, क्लेमेंट सिटी, सफायर स्कूल, जीएच-7, कासमस गोल्डन हाइट्स, गोल्फ कोर्स, गोल चक्कर, अजनारा, गौर ग्लोबल, सुपरटेक होते हुए पुनः पैरामाउंट ग्लास गेट पहुंचा। इसी क्रम में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे पचपन वर्ष से अधिक आयु वर्ग के पुरुष विजेताओं जसवीर सिंह ढिल्लो, अनिल कुमार मिश्र, के डी सिंह को तथा महिला विजेताओं सुब्रता सिंह, प्रेम शीला श्रीवास्तव एवं जस पाल कौर को ट्राफी से सम्मानित किया गया। सोलह से पचपन आयु वर्ग के पुरुष विजेताओं हर्ष राजपूत, रोहन, आयुष को सम्मानित किया गया। इसी प्रकार सोलह से पचपन आयु वर्ग के महिला विजेताओं को तथा आठ से पंद्रह वर्ष के बालक एवं बालिकाओं के तीन-तीन विजेताओं विनर, रनर प्रथम, रनर द्वितीय को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया।
मैराथन के पश्चात दस फीट चौड़ा एवं पंद्रह फीट लंबा तिरंगा फहरा करके सर्वोदय के चिकित्सक, माउंट लिटेरा की प्राचार्या, क्रॉसिंग पुलिस चौकी प्रभारी अशोक एवं सांस्कृतिक समिति के पदाधिकारियों सहित संभ्रांत नागरिकों ने झंडे को सलामी दी एवं राष्ट्रगान हुआ। जश्न के जुनून में भारत माता की जय और वंदे मातरम के जयकारों से पूरा क्रॉसिंग रिपब्लिक गूंज उठा।
इस अवसर पर सर्वोदय हेल्थ केयर की ओर से सेल्फी खींचो प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया था जिसमें से तीन विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। सांस्कृतिक समिति के पदाधिकारियों क्षितिज सिंघल, तरुण भारद्वाज, विवेक शर्मा, रवि गुप्ता, आशीष सक्सेना, नीरज कुमार जगेटिया, डॉ. दिनेश शर्मा, आर सी सिंह, मुकेश श्रीवास्तव, बी पी एस भाटिया, अर्चना अग्निहोत्री, संजू यादव, डॉ मिथिलेश कुमार श्रीवास्तव ‘शिखर’, तरुण माथुर आदि ने कार्यक्रम का कुशल संयोजन किया। सर्वोदय हास्पीटल गौर सिटी के स्टाफ फर्स्ट-एड की टीम एवं एंबुलेंस आदि की सुचारु व्यवस्था के साथ मुस्तैदी से डटे रहे। क्रासिंग रिपब्लिक के सभी उन्तीस सोसाइटीज में झंडा फहराने के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन भी किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!