संरक्षा आयुक्त (रेलवे), पूर्वी सर्किल, कोलकाता द्वारा धनबाद मंडल के रेनुकुट और जोगीडीह स्टेशनों के बीच नई दोहरीकरण लाइन का निरीक्षण किया गया।
(आदित्य सोनी)
रेनुकुट (सोनभद्र)। दिन शनिवार 30.03.24 को सुवोमोय मित्रा, संरक्षा आयुक्त (रेलवे), पूर्वी सर्किल, कोलकाता द्वारा पूर्व मध्य रेलवे में धनबाद मंडल के रेनुकुट और जोगीडीह स्टेशनों के बीच नई दोहरीकरण लाइन का निरीक्षण किया गया। इस दौरान रेनुकुट और जोगीडीह स्टेशनों के बीच दोहरीकरण लाइन का मोटर ट्रॉली निरीक्षण एवं गति परीक्षण किया गया।

इस अवसर पर धनबाद मंडल रेल प्रबंधक कमल किशोर सिन्हा एवं मंडल के अन्य अधिकारीगण एवं कर्मचारीगण उपस्थित थे। अमरेश कुमार
वरीय मंडल वाणिज्य प्रबंधक, धनबाद
एवं वरीय जनसंपर्क अधिकारी
