मजदूर दिवस पर शिकागो में शहीद हुए श्रमिकों को किया नमन
(जी.के.मदान)
रेणुकूट (सोनभद्र)। दिन बुधवार 01 मई को प्रातः 8:00 बजे अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस के अवसर पर अस्पताल रोड रेणुकूट स्थित हिंडालको प्रगतिशील मजदूर सभा एटक के तत्वावधान में युनियन आफीस से प्रभात फेरी निकाली गई। हाथों में लाल झंडा लेकर बैंड बाजे माइक से शिकागो के शहीदों लाल सलाम मजदूर एकता जिंदाबाद साथ मुख्य बाजार रेणुकूट पुलिस चौकी चौराहा, हिंडालको कॉलोनी होते हुए पुन 10:00 बजे हिंडालको प्रगतिशील मजदूर सभा कार्यालय आकर समाप्त हुआ।
इसके उपरांत यूनियन के अध्यक्ष अनुज बिहारी चौबे के द्वारा ध्वजारोहण किया गय। ध्वज को सलामी दी गई, मजदूर दिवस पर शिकागो में शहीद हुए श्रमिकों को नमन किया और उन्हें सलामी दी गई, और राष्ट्रगान हुआ।

इस कार्यक्रम में प्रमुख रुप से अनुज बिहारी चौबे, का0 कृण्ण कुमार सिंह, का0 महेश चंद्र मिश्र महामंत्री, का0 लाल बहादुर सिंह का0, अतीक अहमद, का0 आर.के.शर्मा, आर.एन.तिवारी, पी.एन.प्रसाद, सुरेश प्रसाद, कन्हैया लाल, मेघनाद, फैयाज अहमद, आदि उपस्थित रहे।
महामंत्री महेश चंद्र मिश्रा ने बताया कि आज साम 5 बजे से रेणुकूट गांधी मैदान में आम सभा का आयोजन होगा।
