छलांग प्रोजेक्ट को लेकर बीआरसी में दो दिवसीय टीचर ट्रेनिंग सफलता पूर्वक सम्पन्न हुई।

0
IMG-20250304-WA0018

(जी.के.मदान/आदित्य सोनी)

दुद्धी (सोनभद्र)। दिन मंगलवार 04 मार्च 2025 को बीआरसी कार्यालय, सोनभद्र स्थानीय बीआरसी के ट्रेनिंग हाल में शुक्रवार और शनिवार को कश्यप दिव्य ज्योति सेवा सोसायटी द्वारा दानी स्पोर्ट्स फाउंडेशन एवं ईएलएमएस और पिरामल फाउंडेशन के सहयोग से चल रहे प्रोजेक्ट छलांग को लेकर दुद्धी ब्लॉक के टीचर का दो दिवसीय ट्रेनिंग का सफलता पूर्वक सम्पन्न हुआ, कार्यक्रम की शुरूआत खंड शिक्षा अधिकारी महेंद्र मौर्य द्वारा किया गया। जिसके बाद माल्यार्पण कर खंड शिक्षा अधिकारी को स्मृति चिन्ह भेंट किया गया। जिसमें दानी स्पोर्ट्स फाउंडेशन से अनुष्का पाण्डेय जी ने प्रशिक्षण में आए सभी शिक्षकों को प्रोजेक्ट छलांग के बारे में बताया। और कहा की यह प्रोजेक्ट जिले के चार ब्लॉक के 100 विद्यालय में चल रहा है जिसमे 50 विद्यालय में प्रोजेक्ट छलांग के तहत फिजिकल एक्टिविटी कराई जा रही है जिसका दुद्धी ब्लॉक के 15 कंपोजिट एवम यूपीएस विद्यालय के फिजिकल एजुकेशन टीचर एवम नोडल टीचर के साथ ट्रेनिंग कराई जा रही है। सोसायटी हेड सुभाष राय ने बताया कि छलांग प्रोजेक्ट का उद्देश्य बच्चो को और शारीरिक, मानसिक एवम सामाजिक रूप से फिट बनाना है। इस प्रोजेक्ट के अंतर्गत साल भर में कराए जाने वाले क्रिया कलापों को लेकर यह टीचर ट्रेनिंग आयोजित की गई है। इसी क्रम में प्रोजेक्ट छलांग के प्रोग्राम मैनेजर विकास शर्मा ने कार्यक्रम को आगे बढ़ाते हुए प्रोजेक्ट छलांग के उद्देश्यों को बताते हुए प्रत्येक विद्यालय में विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से सभी बच्चों में शारीरिक, मानसिक, भावनात्मक विकास को बढ़ाने के लिए खेल गतिविधियों को निरन्तर कराने से होने लाभ को बताया और सभी नोडल टीचर को नए खेल गतिविधियों को प्रैक्टीकल कर के दिखाया और हर शनिवार को प्रत्येक विद्यालय में खेल मेला जैसे कार्यक्रम आयोजित करने के लिए प्रेरित किया और ट्रेनिंग के दौरान उदाहरण दे कर बताया। सभी नोडल टीचर में उत्साह की भावना देखने को मिली उनके तरफ से सकारात्मक आश्वाशन मिला। इस दो दिवस ट्रेनिंग ट्रेनिंग के समापन के दौरान सभी नोडल टीचर को प्रोजेक्ट छलांग के तरफ से दो दिवस ट्रेनिंग सेटिफिक दिया गया।

स्पेस टीम के प्रोग्राम मैनेजर संदीप कश्यप जी ने नोडल टीचर का अभिवादन करते हुए टीम का मनोबल बढ़ाया।

छलांग टीम के फील्ड संयोजक सत्यम, मनीष, अंकित, रितु मौजूद रहे और विद्यालय नोडल जिस में सीएस मलदेवा से खुशबू रानी, यूपीएस कटौली से रीता कन्नौजिया सीएस कटौली से रेखा मौर्य यूपीस झारोकला से संगीता श्रीवास्तव एवं ज्ञान चंद्र, वेदप्रकाश, मुरई राम, सुनील कुमार यादव, प्रेम शिला सिंह, मो गुफ्तार, माधुरी पाण्डेय, नीरज कुमार, रेणु कन्नौजिया उपस्थित रही जिन्हें दानी स्पोर्ट्स फाउंडेशन की अनुष्का पाण्डेय जी के माध्यम से सेटिफिकट दे कर सम्मानित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!