अवैध अंग्रेजी शराब की तस्करी करने वाले गिरोह के 02 शराब तस्कर थाना म्योरपुर पुलिस की गिरफ्त में

0
IMG-20250306-WA0027

*एक अदद कार टाटा अल्ट्रोज में गोपनीय तरीके से छत्तीसगढ़ ले जा रहे अवैध अंग्रेजी शराब कुल 140.64 लीटर बरामद*

(जी.के.मदान/आदित्य सोनी)

म्योरपुर (सोनभद्र)। दिन गुरुवार 06 मार्च 2025 को पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अशोक कुमार मीणा के द्वारा जनपद में पुरस्कार घोषित अपराधियों तथा वांछित वारण्टियों की गिरफ्तारी व अवैध शराब के तस्करी करने वाले गिरोह के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में तथा अपर पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन व क्षेत्राधिकारी दुद्धी के कुशल निर्देशन व नेतृत्व मे आज दिनांक 06.03.2025 को थाना म्योरपुर पुलिस द्वारा अवैध अंग्रेजी शराब तस्करी कर सोनभद्र से टाटा अल्ट्रोज कार संख्याः- CG 30 G1435 से गोपनीय तरीके से छत्तीसगढ़ ले जा रहे कुल 140.64 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब बरामद किया गया तथा तस्करी करने वाले 02 नफर अभियुक्त क्रमशः अभिषेक कुमार पुत्र राजनरायन निवासी ग्राम पोखरा, थाना बभनी, जनपद सोनभद्र उम्र करीब 24 वर्ष, कुल्लू प्रसाद पुत्र रामजतन वरगाह निवासी ग्राम डुमरपान थाना सनावल जनपद बलरामपुर छत्तीसगढ़ उम्र करीब 25 वर्ष को गिरफ्तार कर लिया गया। बरामदगी व गिरफ्तारी के सम्बन्ध में थाना म्योरपुर पर मु0अ0सं-17/2025 धारा 60/63/72 आबकारी अधिनियम का अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!