शिक्षा मंत्री गुलाब देवी ने किया महेश भट्टाचार्य इंटर कॉलेज का औचक निरीक्षण, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

0
IMG-20250307-WA0006

(मनोज कुमार)

मिर्जापुर। दिन शुक्रवार 07 मार्च 2025 को उत्तर प्रदेश की शिक्षा मंत्री मा. गुलाब देवी ने आज महेश भट्टाचार्य इंटर कॉलेज, अकोढ़ी-96, मिर्जापुर का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उनके साथ संयुक्त शिक्षा निदेशक, विंध्याचल मंडल उदयभान, जिला विद्यालय निरीक्षक मिर्जापुर, और क्षेत्रीय सचिव, माध्यमिक शिक्षा परिषद, वाराणसी भी उपस्थित रहे।

निरीक्षण के दौरान शिक्षा मंत्री ने विद्यालय की व्यवस्थाओं का गहन निरीक्षण किया और छात्रों से संवाद कर उनकी समस्याएं जानीं। उन्होंने शिक्षकों और विद्यालय प्रशासन को स्पष्ट निर्देश दिए कि शिक्षा की गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं किया जाएगा और किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी विद्यालयों में अनुशासन, स्वच्छता और शिक्षण पद्धति को और अधिक सुदृढ़ किया जाए। उन्होंने कहा कि योग्य शिक्षकों की नियुक्ति, छात्रों की उपस्थिति, पाठ्यक्रम की पूर्णता और परीक्षा संचालन की व्यवस्था में कोई भी गड़बड़ी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

निरीक्षण के दौरान विद्यालय प्रशासन और अधिकारियों को आवश्यक सुधार करने के निर्देश दिए गए। उन्होंने यह भी कहा कि प्रदेश सरकार शिक्षा व्यवस्था को सशक्त बनाने के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है और छात्रों को बेहतर शिक्षा देने के लिए हरसंभव प्रयास किए जाएंगे।

निरीक्षण के बाद शिक्षा मंत्री ने अधिकारियों के साथ बैठक कर आवश्यक सुधारों और आगामी योजनाओं पर चर्चा की। उनके इस औचक निरीक्षण से शिक्षा विभाग में हलचल मच गई और सभी विद्यालयों को अपनी व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने का संकेत मिल गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!