जानिए पंडित वीर विक्रम नारायण पांडेय जी से अंजीर खाने के फायदा

0
images (2)

जानिए पंडित वीर विक्रम नारायण पांडेय जी से अंजीर खाने के फायदा
अंजीर एक वृक्ष का फल है जो पक जाने पर गिर जाता है। पके फल को लोग खाते हैं। सुखाया फल बिकता है। सूखे फल को टुकड़े-टुकड़े करके या पीसकर दूध और चीनी के साथ खाते हैं। यह बहुत ही लाभकारी फल है। इसका जैम (फलों के टुकड़ों का मुरब्बा) भी बनाया जाता है। सूखे फल में चीनी की मात्रा लगभग ६२ प्रतिशत तथा ताजे पके फल में २२ प्रतिशत होती है। इसमें कैल्सियम तथा विटामिन ‘ए’ और ‘बी’ काफी मात्रा में पाए जाते हैं।

कब्जियत दूर होती है। यह हड्डियों को मजबूत करता है। एक अध्ययन के अनुसार अंजीर में बोरान नामक एक सूक्ष्म पोषकतत्व मौजूद होता है, जो कैल्शियम को सोखने तथा इसे हड्डियों तक पहुँचाने में मदद करता है।

हममें से ज्यादातर लोग आज के समय में सेहतमंद रहने के लिए कोश‍िश करते हैं क‍ि अपने भोजन की थाली में ज्यादा से ज्यादा विटामिन और मिनरल्स को शामिल कर सकें. लेक‍िन हम सभी पोषक तत्वों को अपनी डाइट में शामिल नहीं कर पाते. इसके लिए हमें सेहत के खजानों से भरपूर कई चीजों को अपनी थाली में शामिल करने की जरूरत होती है. ड्राई फ्रूट्स के बारे में तो आप सभी जानते हैं. सभी तरह के ड्राई फ्रूट्स के अपने अलग-अलग लाभ हैं. मगर आज हम आपको एक ऐसे ड्राई फ्रूट के बारे में बताएंगे, जो सेहत के लिए बेहद ही चमत्कारिक है. हम सेहत के खजाने से भरपूर अंजीर के बारे में बात कर रहे हैं।

अंजीर खाने में काफी स्वादिष्ट और मीठा ड्राई फ्रूट है। लेकिन फायदों के चक्कर में ज्यादा अंजीर खाने से उल्टा नुकसान हो सकता है। आपको 1 दिन में 2-3 अंजीर से ज्यादा नहीं खानी चाहिए। ज्यादा अंजीर खाने से ब्लड शुगर बढ़ सकता है।

अंजीर को सेहत के लिए बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। खासतौर से पेट और पाचन से जुड़ी समस्याओं को दूर करने के लिए अंजीर का सेवन जरूर करना चाहिए। अंजीर को भिगोकर खाने से इसके फायदे कई गुना बढ़ जाते हैं। अंजीर का पानी भी सेहत के लिए अमृत का काम करता है।

पानी में भीगी हुई अंजीर खाने से कब्ज़ से छुटकारा मिलता है। अंजीर में फाइबर ज्यादा होता है जिससे पेट साफ होता है और वजन भी कम होता है। पानी में भीगे अंजीर का ग्लाइसेमिक इंडेक्स भी और कम हो जाता है। जिससे डायबिटीज के मरीज भी अंजीर खा सकते हैं। हार्ट को हेल्दी रखने और ब्लड शुगर को कम करने के लिए अंजीर को भिगोकर ही खाना चाहिए। इस तरह रोजाना 2 अंजीर खाने से हड्डियों को ताकत मिलेगी। प्रेगनेंट महिलाओं के लिए और PMS और PCOD के मरीज भी अंजीर खा सकते हैं।

ध्यान रखे अंजीर अच्छी क्वालिटी का ले बाजार में अक्सर चीनी के कोट लगा हुआ और कालापन लिय हुए अंजीर भी मिलता हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!