हिण्डाल्को ने महिला दिवस पर ग्रामीण महिलाओं को दी स्वावलंबी बनने की प्रेरणा

0
Women's Day

(आदित्य सोनी)

रेणुकूट (सोनभद्र)। दिन सोमवार 10 मार्च 2025 को हिण्डाल्को ग्रामीण विकास विभाग रेणुकूट द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस का आयोजन हिण्डाल्को के मुखिया समीर नायक के मार्गदर्शन एंव मानव संसाधन प्रमुख जसबीर सिंह के निर्देशन में आयोजित किया गया। यह आयोजन म्योरपुर स्थित आदित्य बिड़ला रुरल टेक्नोलॉजी र्पाक में दुद्धी बभनी एवं म्योरपुर की 70 स्वयं सहायता समूह की महिलाओं के लिए विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस दौरान समूह की महिलाओं ने महिला सशक्तिकरण विषय पर लोक कला आधारित रोचक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया साथ ही महिला सशक्तिकरण विषय पर अपने विचार भी रखे।

मुख्य अतिथि ग्रामीण विकास विभाग के प्रमुख अनिल झा ने कहा कि महिलाएं स्वस्थ रह कर ही सशक्त रह सकती हैं। इसलिए जरूरी है कि आप सभी महिलाएं स्वस्थ रहने के साथ-साथ साफ-सफाई का भी विशेष ध्यान रखें और अन्य महिलाओं को भी ऐसा करने के लिए प्रेरित करें। इस दौरान हिण्डाल्को ग्रामीण विकास विभाग द्वारा समूह की महिलाओं के लिए घड़ा दौड़, श्रृंगार दौड़ तथा अन्य मनोरंजक खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया एंव उन्हें पुरस्कृत भी किया गया। इस दौरान हिण्डाल्को ग्रामीण विकास विभाग के सुभाशीष चक्रवर्ती ने कहा कि आज महिलाएं आर्थिक एंव सामाजिक क्षेत्र में पुरुषों के साथ कन्धा से कन्धा मिलाकर चल रही हैं और खुद को साबित कर रही हैं। कार्यक्रम का संचालन सरिता वर्मा ने किया। इस मौके पर रेहाना खातून, विजय शंकर आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!