सपा जिला कार्यालय पर पीडीए जन पंचायत आयोजित, नगर पालिका अध्यक्ष सरदार पारब्रह्म सिंह ने की अध्यक्षता

0
IMG-20250311-WA0022

(जी.के.मदान/आदित्य सोनी)

सोनभद्र। दिन मंगलवार 11 मार्च 2025 को समाजवादी पार्टी जनपद सोनभद्र के जिला पार्टी कार्यालय पर पीडीए जन पंचायत का आयोजन किया गया। इस जन पंचायत की अध्यक्षता नगर पालिका अध्यक्ष सरदार पारब्रह्म सिंह ने की। बैठक में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

जन पंचायत को संबोधित करते हुए नगर पालिका रॉबर्ट्सगंज के अध्यक्ष सरदार पारब्रह्म सिंह ने कहा कि समाजवादी पार्टी का मुख्य उद्देश्य जनता तक विकासपरक योजनाओं को पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि सभी कार्यकर्ताओं की यह जिम्मेदारी बनती है कि वे राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव जी के नेतृत्व में समाजवादी विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाएं और पीडीए समुदाय को संगठित कर भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों से मुक्ति पाने के लिए संघर्ष करें।

संगठन की मजबूती पर जोर

इस अवसर पर नगर अध्यक्ष कामरान खान, नगर महासचिव जीतू उमर, उपाध्यक्ष विष्णु कुशवाहा, नगर सचिव शौर्य त्रिपाठी, अफरोज खान, राधेश्याम पंचदेव, खरवार तौफीक खान, गोविंद वर्मा, पवन अग्रहरि, गोपीनाथ, नौशाद, शेर अली और अरुण पांडे समेत दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने पार्टी संगठन को मजबूत करने और आगामी चुनावों में पूरी ताकत से जुटने का संकल्प लिया।

भाजपा सरकार पर साधा निशाना

बैठक में वक्ताओं ने भाजपा सरकार की नीतियों की आलोचना करते हुए कहा कि वर्तमान सरकार आम जनता के मुद्दों को दरकिनार कर सिर्फ गुमराह करने का काम कर रही है। इस जन पंचायत में सभी कार्यकर्ताओं ने संकल्प लिया कि वे समाजवादी पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए निरंतर संघर्ष करेंगे और समाज के हर वर्ग को न्याय दिलाने का प्रयास करेंगे।

जन पंचायत के दौरान कार्यकर्ताओं में गजब का उत्साह देखने को मिला, जिससे यह साफ जाहिर होता है कि आगामी चुनावों में समाजवादी पार्टी मजबूती से मैदान में उतरने के लिए तैयार है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!