सौहार्द एवं भाई चारे का प्रतीक है होली का महापर्व-रवि शुक्ला
(जी.के.मदान/आदित्य सोनी)
प्रयागराज। दिन शनिवार 15 मार्च 2025 को झूसी मायापुरी कॉलोनी स्थित शिव मंदिर के समीप स्थित ग्राउंड में सार्वजनिक होलिका दहन से पूर्व मुख्य आयोजनकर्त्ता रवि शुक्ला, निर्भय गुप्ता द्वारा विधि विधान से होलिका की पूजा अर्चना की गई। तत्पश्चात बुराई की प्रतीक होलिका का दहन किया गया। होलिका दहन होते ही डीजे, ढोलक झाझ मजीरे की थाप पर देर रात तक कॉलोनीवासियो, युवाओ ने थिरकते हुए होली के गीत गाए, तथा एक दूसरे को होली की शुभकामनाएं दी और आयोजनकर्ता रवि शुक्ला ने सम्बोधन में कहा कि रंगों का जीवंत त्योहार होली अपने साथ खुशी, सौहार्द की भावना लेकर आती है, यह शुभ अवसर वसंत के आगमन और बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है, जो हमारे दिलों को गर्मजोशी और उत्साह भर देता है। इसी क्रम में निर्भय गुप्ता ने कहा कि सौहार्द एवं भाई चारे का प्रतीक है होली का महापर्व, आप सभी पुराने गीले शिकवे भूलकर प्रेम भाव से होली उत्सव मनाए।

होलिका दहन के अवसर पर प्रमुख रूप से वीरेन्द्र नाथ पांडेय, एच पी तिवारी, इंजीनियर घनश्याम गुप्ता, प्रोफेसर शशिकांत त्रिपाठी, इंजीनियर गजेंद्र गुप्ता, सच्चिदा नन्द शुक्ल, सर्वेश पाठक, आर के सिंह, चंद्र शेखर यादव, सुशील कुमार मिश्रा, जी एस तिवारी सहित तमाम होली प्रेमी महिलाये, बच्चे भी उपस्थित रहे। इसी कड़ी में सामाजिक कायकर्ता रविंद्र नाथ पांडेय के आवास पर सार्वजानिक रूप से होली मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमे होली के दीवाने मस्तानो ने खूब फॉग गीत गया व एक दूसरे को अबीर गुलाल व रंग से सरोबार कर दिया तथा खूब गुजिया, नमकीन मिठाई व ठंढई का भरपूर आनंद लिया तथा एक दूसरे को होली कि बधाई दी।
