थाना पिपरी पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी: 13 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब और बोलेरो वाहन बरामद, एक अभियुक्त गिरफ्तार

0
IMG-20250317-WA0020

(जी.के.मदान/आदित्य सोनी)

सोनभद्र। दिन सोमवार 17 मार्च 2025 को पुलिस अधीक्षक सोनभद्र के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना पिपरी पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। अवैध मादक पदार्थों की तस्करी पर प्रभावी कार्रवाई करते हुए पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर 13 पेटी (115.38 लीटर) अवैध अंग्रेजी शराब और एक बोलेरो वाहन (UP64AS6450) बरामद किया है।

प्रभारी निरीक्षक पिपरी के नेतृत्व में उपनिरीक्षक राजेश चौबे, चौकी प्रभारी रेनुकूट मय हमराह हे0का0 शिव बदन राम व का0 प्रवेश कुमार द्वारा मुर्धवा मोड़ पर चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर यह कार्रवाई की गई। बरामदगी का विवरण
गोवा ब्रांड की 12 पेटी (600 शीशी) कुल 108 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब
मेकडावल ब्रांड की 01 पेटी (41 शीशी) कुल 7.380 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब
एक बोलेरो वाहन (UP64AS6450)
अभियुक्त के खिलाफ थाना पिपरी में मु0अ0स0-51/2025 धारा 60/63/72 एक्साइज एक्ट के तहत मामला दर्ज कर न्यायालय भेज दिया गया है।
पुलिस की इस सफलता से अवैध शराब तस्करों में हड़कंप मच गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!