कंपोजिट डकबदला में बच्चों का वार्षिकोत्सव कार्यक्रम सम्पन्न

0
IMG-20250319-WA0008

(जी.के.मदान/आदित्य सोनी)

म्योरपुर (सोनभद्र)। म्योरपुर कंपोजिट विद्यालय डकबदला (रासपहरी) विकास खंड म्योरपुर में इको क्लब, शारदा संगोष्ठी एवं वार्षिकोत्सव टी0 एल0 एम0 मेला का कार्यक्रम आदरणीय खंड शिक्षा अधिकारी विश्वजीत कुमार के देखरेख में सकुशल संपन्न हुआ।

सर्वप्रथम मां सरस्वती के चरणों में दीप प्रज्वलित कर आदरणीय खंड शिक्षा अधिकारी महोदय और ग्राम प्रधान रासपहरी शीतल देवी द्वारा कार्यक्रम का प्रारंभ किया गया तत्पश्चात विद्यालय में निपुण छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया गया। साथ ही खंड शिक्षा अधिकारी द्वारा संबोधित करते हुए शिक्षकों को यह निर्देशित किया गया आगामी प्रवेश उत्सव को सभी विद्यालय सकुशल संपन्न करें और नये सत्र मे ज्यादा से ज्यादा बच्चों का नामांकन किया जाए। कार्यक्रम की प्रशंसा करते हुए आदरणीय खंड शिक्षा अधिकारी महोदय ने विद्यालय के समस्त स्टाफ मुजीब, ममता, मुकेश को बधाई दी।

रजनीश कुमार श्रीवास्तव एआरपी द्वारा संबोधित करते हुए शिक्षा विभाग द्वारा चलाई जा रही नवीन गतिविधियों के बारे में बताया गया। कार्यक्रम में संकुल शिक्षक सर्वेश गुप्ता, शारदा प्रसाद, मुजीब खा व बसंती देवी, रेनू मौर्य, नीलम कुशवाहा, रितेश्वर, अल्पना, सीमा, रश्मि, नितिका शर्मा, विभा, बसंत, वीर सिंह आदि शिक्षक गण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!