नदियों के संगम के शहर तीर्थराज प्रयाग में महिला भूमिहार समाज का होली संगम।
*महिलाओं ने एक दूसरे को अबीर और गुलाल लगाकर सुनीता विलियम्स की सकुशल वापसी पर आनंदपूर्वक स्वागत*
(जी.के.मदान/आदित्य सोनी)
प्रयागराज। दिन गुरुवार 20 मार्च 2025 को प्रयागराज महिला भूमिहार समाज का जैद पैलेस सिविल लाइन मे अत्यंत शानदार और हर्षोल्लास से भरपूर होली मिलन समारोह आयोजित किया गया।सर्वप्रथम दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। सभी अतिथियों का अभिनंदन कर महिला भूमिहार समाज की
महिलाओं ने एक दूसरे को अबीर और गुलाल लगाकर सुनीता विलियम्स की सकुशल घर वापसी पर आनंदपूर्वक स्वागत किया।

डॉक्टर राजलक्ष्मी राय ने कहा कि “होली आपसी वैमनस्यता को भुलाकर उमंग और उल्लास का त्यौहार है। हमारा उद्देश्य है कि महिला भूमिहार समाज विभिन्न प्रकार के सामाजिक कार्यों में अग्रणी रहे।
होली के मनमोहक कार्यक्रम में होली गीत पर महिलाओं ने जोरदार नृत्य किया और प्रचलित फगुआ लोकगीत गाया। रंगोत्सव में अबीर, गुलाल और ठंडाई के साथ महिलाओं ने जमकर हास परिहास किया।
कार्यक्रम में …पूनम सिंह, पायल, रिमझिम, नीलू, आरजू राय, आकांक्षा सिंह, प्रज्ञा, चंदा, रेनू गौतम, संध्या गौतम कुमुद आदि उपस्थित थी।
