भाजपा जिला कार्यालय पर बैठक, केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी के आगमन की तैयारियों पर चर्चा

0
IMG-20250321-WA0010

(जी.के.मदान/आदित्य सोनी)

सोनभद्र। दिन शनिवार 22 मार्च 2025 को भारतीय जनता पार्टी सोनभद्र जिला कार्यालय में जिलाध्यक्ष नंदलाल जी की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई। बैठक में भारत सरकार के पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी जी के आगमन को लेकर विस्तृत चर्चा की गई और स्वागत एवं कार्यक्रम की रूपरेखा तय की गई।
जिलाध्यक्ष नंदलाल जी ने बैठक को संबोधित करते हुए बताया कि मंत्री हरदीप सिंह पुरी जी कल सुबह 12 बजे सर्किट हाउस, रॉबर्ट्सगंज पहुंचेंगे। वहां वे भाजपा सोनभद्र की कोर कमेटी के साथ बैठक करेंगे। इसके बाद वे कलेक्ट्रेट में जिले के प्रमुख अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करेंगे।
समीक्षा बैठक के उपरांत मंत्री जी राजकीय मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल को एक लाइफ सपोर्ट मेडिकल वैन सौंपेंगे और विभिन्न विकास योजनाओं का शिलान्यास एवं लोकार्पण करेंगे। तत्पश्चात, वे दोपहर 2 बजे तियरा स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे।
इस बैठक में भाजपा जिला उपाध्यक्ष उदयनाथ मौर्या, ओमप्रकाश दूबे, जिला महामंत्री कृष्णमुरारी गुप्ता, जिला मंत्री संतोष शुक्ला, शंभू नारायण सिंह, नार सिंह पटेल, कमलेश चौबे, बृजेश श्रीवास्तव, मंडल अध्यक्ष विनय श्रीवास्तव, रामबली सिंह, संजय केशरी, अंकुर सिंह, अनिल सिंह सहित अन्य वरिष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
बैठक में कार्यकर्ताओं को मंत्री जी के आगमन को सफल बनाने के लिए आवश्यक दिशानिर्देश दिए गए और स्वागत की तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!