एनटीपीसी रिहंद में दो दिवसीय बोन डेंसिटोमेट्री कैंप का शुभारंभ
(जी.के.मदान/आदित्य सोनी)
बीजपुर (सोनभद्र)। एनटीपीसी रिहंद में आवाहन स्कीम के अंतर्गत दो दिवसीय बोन डेंसिटोमेट्री कैंप का आयोजन किया गया, जिसका शुभारंभ कार्यकारी निदेशक (रिहंद) अनिल श्रीवास्तव द्वारा अध्यक्षा, वर्तिका महिला मण्डल समिति शिखा श्रीवास्तव की उपस्थिती में एनटीपीसी रिहंद के धन्वन्तरी चिकित्सालय में किया गया। यह कैंप 21 मार्च 2025 से 22 मार्च 2025 तक चलेगा।
यह विशेष कैंप एनटीपीसी कर्मचारियों एवं उनके परिवारों के लिए आयोजित किया गया है, जिसका उद्देश्य स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना और ऑस्टियोपोरोसिस जैसी हड्डी संबंधी बीमारियों का समय पर पता लगाना है। यह पहल एनटीपीसी द्वारा कर्मचारियों के स्वास्थ्य एवं कल्याण की प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

इस कैंप में विशेषज्ञों द्वारा हड्डी स्वास्थ्य को बेहतर बनाए रखने के लिए आवश्यक परामर्श दिया जा रहा है।
एनटीपीसी रिहंद हमेशा से स्वास्थ्य और कल्याण कार्यक्रमों को प्राथमिकता दिया है, जिससे उसके कर्मचारियों और उनके परिवारों का संपूर्ण स्वास्थ्य सुनिश्चित हो सके।
