थाना पिपरी पुलिस की बड़ी सफलता: लोन घोटाले में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

0
IMG-20250827-WA0012

*थाना पिपरी पुलिस ने लोन गबन प्रकरण में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया है।*

(आदित्य सोनी)

पिपरी (सोनभद्र)। दिन बुधवार 27 अगस्त 2025 को विदित हो कि वादी सत्य प्रकाश यादव (इकाई प्रबंधक), शाखा कार्यालय—C/O नरेंद्र कुमार, शेरे पंजाब होटल के ऊपर, हाईटेक रेणुकूट, जनपद सोनभद्र के प्रार्थना पत्र के आधार पर थाना पिपरी में मु0अ0सं0 33/2025 धारा 409, 419, 420 भादवि का अभियोग पंजीकृत कराया गया था। प्रकरण में आरोप था कि भारत फाइनेंशियल इंक्लूजन लिमिटेड के कर्मचारियों ने लोन सदस्यों से समयपूर्व भुगतान कराकर धनराशि का गबन किया था।

पुलिस अधीक्षक सोनभद्र महोदय के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी पिपरी महोदय के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक थाना पिपरी सत्येन्द्र कुमार राय के नेतृत्व में उ0नि0 राजेश जी चौबे (चौकी प्रभारी रेणुकूट) मय पुलिस बल द्वारा दिनांक 26.08.2025 को मुखबिर की सूचना पर बस स्टैण्ड रेणुकूट से समय करीब 07.50 बजे वांछित अभियुक्त प्रियांशु मौर्या उर्फ अमन पुत्र स्व0 प्रेमचन्द मौर्या निवासी रामपुर अतरी, थाना संतनगर, जनपद मिर्जापुर, उम्र लगभग 31 वर्ष को गिरफ्तार कर मा0 न्यायालय भेजा गया।

वांछित अभियुक्त का विवरण :

नाम : गंगासागर पुत्र रामधरन

निवासी : ग्राम मकरा, थाना पिपरी, जनपद सोनभद्र। की

उम्र : करीब 25 वर्ष

अभियुक्त का आपराधिक इतिहास:

मु0अ0सं0 33/2025, धारा 409, 419, 420 भादवि, थाना पिपरी, जनपद सोनभद्र

बरामदगी/गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम:

1. प्रभारी निरीक्षक सत्येन्द्र कुमार राय, थाना पिपरी सोनभद्र।

2. उ0नि0 राजेश जी चौबे, चौकी प्रभारी रेणुकूट, थाना पिपरी

3. हे0का0 शंकर लाल, चौकी रेणुकूट, थाना पिपरी

4. का0 कृष्णा यादव, चौकी रेणुकूट, थाना पिपरी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!