मां अनंत पद्मावती सेवा आश्रम में भगवान श्रीकृष्ण की छठी का भव्य आयोजन
(आदित्य सोनी)
रेणुकूट (सोनभद्र)। मां अनंत पद्मावती सेवा आश्रम में भगवान श्रीकृष्ण की छठी का पर्व हर्षोल्लास एवं भक्तिभाव के वातावरण में धूमधाम से मनाया गया।
इस अवसर पर गुरु माता श्रीमती नीलम पांडे ने भगवान श्रीकृष्ण का अलौकिक श्रृंगार कर विविध प्रकार के व्यंजनों का भोग अर्पित किया। आश्रम का संपूर्ण परिसर भक्ति और आस्था से सराबोर रहा।

कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु महिलाएँ उपस्थित रहीं, जिन्होंने पारंपरिक छठी गीत गाकर वातावरण को भक्तिमय बना दिया। भगवान श्रीकृष्ण की भव्य झांकी आकर्षण का मुख्य केंद्र रही, जिसे विशेष रूप से सुसज्जित किया गया था।

आरती उपरांत भक्तों को प्रसाद वितरण किया गया। इस पावन अवसर पर श्रद्धालुओं ने दिव्य अनुभूति का अनुभव करते हुए भगवान श्रीकृष्ण के चरणों में अपनी श्रद्धा अर्पित की।

आयोजन में दीक्षा, सुलेखा, अनीता, रिया, सोनालिका, प्रीति, किरण, रूबी, रीता, मीरा, मधु, चंदा, अन्वी सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल रहे।
