“मिशन शक्ति” के अंतर्गत सोनभद्र पुलिस द्वारा महिला सुरक्षा हेतु विशेष जन-जागरूकता अभियान
(जी.के.मदान/आदित्य सोनी)
पिपरी (सोनभद्र)। दिन गुरुवार 04 सितंबर 2025 को पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा के कुशल निर्देशन एवं मार्गदर्शन में “मिशन शक्ति फेज-5.0” के अंतर्गत जनपद पुलिस द्वारा महिला सुरक्षा, सम्मान एवं आत्मनिर्भरता को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से एक विशेष जन-जागरूकता अभियान चलाया गया।
इस अभियान के दौरान जनपद के समस्त थाना क्षेत्रों में मिशन शक्ति टीमों एवं एंटी रोमियो स्क्वॉड द्वारा बाजारों, शिक्षण संस्थानों, प्रमुख चौराहों एवं अन्य सार्वजनिक स्थलों पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए।

महिलाओं एवं बालिकाओं को दी गई योजनाओं की जानकारी
अभियान के अंतर्गत उपस्थित महिलाओं एवं किशोरियों को राज्य व केंद्र सरकार की कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई, जिनमें प्रमुख हैं –
मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना
निराश्रित महिला पेंशन योजना
बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ
उज्ज्वला योजना
आयुष्मान भारत योजना इत्यादि।
हेल्पलाइन नंबर का प्रचार-प्रसार
कार्यक्रम के दौरान महिला सुरक्षा एवं आपातकालीन सेवाओं से जुड़े महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों का भी व्यापक प्रचार-प्रसार किया गया और पंपलेट वितरित किए गए –

? 1090 – महिला हेल्पलाइन
? 112 – आपातकालीन सेवा
? 102 – स्वास्थ्य सेवा
? 108 – एम्बुलेंस सेवा
? 1930 – साइबर हेल्पलाइन
महिला संवाद कार्यक्रम
महिला पुलिसकर्मियों द्वारा विशेष महिला संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें महिलाओं व किशोरियों को निर्भीक होकर अपनी समस्याएँ साझा करने और किसी भी संकट की स्थिति में पुलिस से तुरंत संपर्क करने हेतु प्रेरित किया गया। इस अवसर पर यह भी आश्वस्त किया गया कि सोनभद्र पुलिस सदैव उनकी सुरक्षा व सहयोग के लिए तत्पर है।
