थाना पिपरी पुलिस को मिली बड़ी सफलता — चोरी के मामले में फरार चल रहे अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार, कब्जे से चोरी की मोटरसाइकिल (TVS अपाचे) बरामद

0
IMG-20250909-WA0009

(आदित्य सोनी)

पिपरी (सोनभद्र)। दिन मंगलवार 09 सितंबर 2025 को पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अशोक कुमार मीणा के निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय एवं क्षेत्राधिकारी पिपरी के पर्यवेक्षण में जनपद में चोरी की घटनाओं पर प्रभावी रोकथाम एवं उनमें संलिप्त अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत थाना पिपरी पुलिस को आज बड़ी सफलता प्राप्त हुई।

दिनांक 09.09.2025 को थाना पिपरी पर पंजीकृत मु0अ0सं0-180/2025, धारा-303(2), 317(2) BNS से संबंधित वांछित अभियुक्त आनंद कुमार भारती उर्फ मोनू पुत्र भज्जू राम निवासी ग्राम पहराजपुर, थाना करीमुद्दीनपुर, जनपद गाजीपुर, हाल निवासी N-2810 सेकंड प्लांट हिंडाल्को कॉलोनी, रेनुकूट थाना पिपरी जनपद सोनभद्र, उम्र लगभग 25 वर्ष को पुलिस टीम द्वारा गिरफ्तार किया गया।

अभियुक्त के कब्जे से चोरी गई मोटरसाइकिल TVS अपाचे (संख्या-UP64 AM0845) बरामद की गई है। अभियुक्त के विरुद्ध विधिक कार्यवाही कर उसे माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।

गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण

नाम : आनंद कुमार भारती उर्फ मोनू

पिता का नाम : भज्जू राम

स्थायी पता : ग्राम पहराजपुर, थाना करीमुद्दीनपुर, जनपद गाजीपुर

वर्तमान पता : N-2810, सेकंड प्लांट, हिंडाल्को कॉलोनी, रेनुकूट, थाना पिपरी, जनपद सोनभद्र

आयु : लगभग 25 वर्ष

बरामदगी का विवरण

चोरी की मोटरसाइकिल (TVS अपाचे) संख्या UP64 AM0845

गिरफ्तारी/बरामदगी करने वाली पुलिस टीम

1. प्र0नि0 सत्येन्द्र कुमार राय, थाना पिपरी, जनपद सोनभद्र

2. उ0नि0 राजेश जी चौबे, चौकी प्रभारी रेनुकूट, थाना पिपरी

3. हे0का0 शिवबदन राम, चौकी रेनुकूट, थाना पिपरी

4. का0 अजीत कुमार, चौकी रेनुकूट, थाना पिपरी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!