सड़क दुर्घटना में बाइक सवार की दर्दनाक मौत

0
IMG-20250919-WA0012

(जी.के.मदान/आदित्य सोनी)

रेणुकूट (सोनभद्र)। दिन शुक्रवार 19 सितंबर 2025 को रेणुकूट पुलिस चौकी क्षेत्र अंतर्गत चार नल के समीप रविवार को हुए सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की दर्दनाक मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, मुर्धावा से रेणुकूट आते समय बाइक सवार सलमान पुत्र मोहम्मद राज निवासी वार्ड नंबर 5 तुर्रा, पिपरी, सोनभद्र अचानक ट्रेलर की चपेट में आ गया। हादसा इतना भीषण था कि सलमान की मौके पर ही मौत हो गई।दुर्घटना के बाद सड़क पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर चौकी प्रभारी संजय सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई में जुट गए। साथ ही हादसे में शामिल ट्रेलर को पुलिस ने सीज कर लिया है।
इस घटना से मृतक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!