वरिष्ठ प्रबुद्ध नागरिक के निधन पर शोक की लहर

0
IMG-20251216-WA0016

(आदित्य सोनी)

पिपरी (सोनभद्र)। दिन रविवार 14 दिसंबर 2025 को ओबरा तापीय परियोजना के सहायक लेखाधिकारी के पद पर कार्यरत श्री नित्यानंद सोनी के पिताजी, वरिष्ठ प्रबुद्ध नागरिक स्वर्गीय केदारनाथ सोनी के निधन से नगर में शोक की लहर व्याप्त हो गई है। उनके निधन का समाचार मिलते ही सामाजिक, धार्मिक एवं गणमान्य नागरिकों ने गहरा शोक व्यक्त किया।
शोक व्यक्त करने वालों ने कहा कि स्वर्गीय केदारनाथ सोनी जी एक सरल, मिलनसार एवं समाजहितैषी व्यक्तित्व के धनी थे। उनके निधन से समाज को अपूरणीय क्षति हुई है, जिसकी भरपाई निकट भविष्य में संभव नहीं है।
इस अवसर पर लोगों ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की तथा शोक संतप्त परिवार को इस असहनीय दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की कामना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!