शिव मंदिर में गणेश प्रतिमा की स्थापना, शिवरात्रि पर हुआ भव्य आयोजन

0
IMG-20250227-WA0009

(आदित्य सोनी)

पिपरी (सोनभद्र)। दिन बुधवार 26 फरवरी 2025 को महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर हनुमान मंदिर परिसर स्थित शिव मंदिर में भगवान गणेश की प्रतिमा की स्थापना विधि-विधान से संपन्न हुई। पंडित वीर विक्रम नारायण पांडे गुरुदेव ने मंत्रोच्चारण व वैदिक विधियों के साथ गणेश प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा कराई। इस दौरान हनुमान मंदिर के पुजारी लल्लन झा सपत्नीक यजमान के रूप में उपस्थित रहे।

प्रतिमा स्थापना के उपरांत मंदिर प्रांगण में विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। शिव बारात में शामिल भक्तों ने भी भंडारे का प्रसाद पाकर स्वयं को धन्य महसूस किया। पूरे मंदिर परिसर को फूल-मालाओं एवं रंग-बिरंगी झालरों से दुल्हन की तरह सजाया गया, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया।

शिवरात्रि पर्व के इस विशेष आयोजन में नगर के अनेक श्रद्धालु व भक्तगण उपस्थित रहे और भगवान शिव व गणेश जी का आशीर्वाद प्राप्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!