हिण्डाल्को ग्रामीण विकास विभाग द्वारा हेल्दी बेबी- शो आयोजित

0
Hindalco CSR- Healthy baby Show

(आदित्य सोनी)

रेणुकूट (सोनभद्र)। दिन गरुवार 27 फरवरी 2025 को हिण्डाल्को ग्रामीण विकास विभाग द्वारा रेणुकूट के नगरीय बस्ती (धोबिया टंकी) महिला मण्डल स्कूल में हेल्दी बेबी शो का आयोजन हिण्डाल्को के मुखिया समीर नायक के मार्गदर्शन एवं मानव संसाधन प्रमुख जसबीर सिंह के निर्देशन में आयोजित किया गया। आयोजन का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण माताओं को स्वंय एवं बच्चे की साफ -सफाई, उनके स्वास्थ्य, पोषण, टीकाकरण तथा बच्चों के रखरखाव को लेकर जागरुक करना था। इस दौरान कुल 50 बच्चों ने प्रतिभाग किया।
इन बच्चों को उम्र के हिसाब से 0 से 1, 1 से 03, और 03से 05 वर्ष की तीन श्रेणियो में विभक्त किया गया। कार्यक्रम में ग्रामीण विकास विभाग के चिकित्सीय सेवाओं की डॉ. सुनीता श्रीवास्तव ने माताओं को बाल स्वास्थ्य सम्बन्धित जानकारी देते हुए कहा कि स्वस्थ बच्चे ही स्वस्थ समाज का निर्माण करते हैं। उन्होंने माताओं को जानकारी देते हुए कहा कि समय- समय पर बच्चों के टीकाकरण साफ-सफाई एवं खान -पान पर ध्यान देना अत्यन्त आवश्यक है जिससे बच्चों का सही मानसिक एवं शारीरिक विकास संभव हो सके। ग्रामीण विकास के अधिकारी राजेश सिंह ने निर्णायक की भूमिका का निर्वहन करते हुए स्वास्थ्य मानकों के आधार पर प्रत्येक श्रेणी में बच्चों को प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय पुरस्कार प्रदान किया एंव सभी प्रतिभागी बच्चों को सान्त्वना पुरस्कार भी प्रदान किए गए। उन्होंने माताओं को उनके एवं बच्चों के लिए जरूरी पोषण हेतु आहार तालिका की विस्तृत जानकारी दी। कार्यक्रम को सफल बनाने में अन्जुला साहनी, रीना देवी एंव समस्त टीम का सराहनीय योगदान रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!