हिण्डाल्को रेणुकूट में जेएसए एवं सेफ्टी इनोवेशन प्रतियोगिता का आयोजन
(आदित्य सोनी)
रेणुकूट (सोनभद्र)। दिन शुक्रवार 07 मार्च 2025 को हिण्डाल्को रेणुकूट में चल रहे सुरक्षा सप्ताह के अंतर्गत सेफ्टी इनोवेशन एवं जेएसए प्रतियोगिता का आयोजन ट्रेनिंग सेन्टर में किया गया।
सेफ्टी इनोवेशन प्रतियोगिता में कुल 4 टीमों ने भाग लिया। इस प्रतियोगिता के जज प्रदीप कुमार सिंह, तपस चौधरी, हिमांशु श्रीवास्तव, एच.आर. सिंह थे। इस प्रतियोगिता में रिडक्शन प्लान्ट से सौम्या श्रीवास्तव, आषुतोष श्रीवास्तव, प्रताप बहादुर सिंह, ए.के. सिंह ने प्रथम स्थान, फैब्रिकेशन प्लान्ट के आनन्द कुमार, विकास विश्वकर्मा, सूर्या, सरबजीत ने द्वितीय स्थान व एलुमिना प्लान्ट के अरविन्द कुमार सिंह, भक्ति पाटिल, वी.पी. मधुकर, एस. के. हुसैन ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
प्रतियोगिता के दौरान संस्थान के मुखिया समीर नायक, रिडक्शन प्लांट के हेड जयेश पवार एवं वरिष्ठ अधिकारियों ने प्रतियोगियों का उत्साहवर्धन किया। इस कार्यक्रम का संचालन शरथ वाई. आर. एवं आर. के. श्रीवास्तव ने की वहीं फायर एण्ड सेफ्टी हेड जयश्री तिवारी ने विजेता टीम की घोषणा ने किया।
वहीं इसके एक दिन पूर्व आयोजित इन्सटैन्ट जॅाब सेफ्टी एनालिसिस प्रतियोगिता का आयोजन भी ट्रेनिंग सेन्टर में किया गया। इस प्रतियोगिता में कुल 4 टीमों ने भाग लिया। इस प्रतियोगिता के जज पी0 के0 उपाध्याय, सुदर्षन अलाजन्गी, अतुल गुप्ता, कैलाश प्रधान थे। इस प्रतियोगिता में एलुमिना प्लान्ट के गौरव बेन्जवाल, मिस कल्यानी मेनन, ए.के. त्रिपाठी, आदित्य ने प्रथम स्थान, रिडक्शन प्लान्ट की मिस कीर्ति, कृष्णा पाण्डेय, सुरेन्द्र, कौशल ने द्वितीय स्थान व युटिलिटी प्लान्ट के विकास देव, मिस जागृति श्रीवास्तव, रमेश पाल, विघ्नेश्वर शर्मा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता के दौरान वरिष्ठ अधिकारियों ने प्रतियोगियों का उत्साहवर्धन किया। इस कार्यक्रम का संचालन सुरेश शुक्ला व एस.के. पाण्डेय ने किया वहीं विजेता टीम की घोषणा जयश्री तिवारी ने की।
