बाबा विश्वनाथ, महाकाल एवं मां अन्नपूर्णा की कृपा से नवनिर्मित भवन का गृह प्रवेश संपन्न
(जी.के.मदान/आदित्य सोनी)
वाराणसी। दिन शनिवार 08 मार्च 2025 को वाराणसी गंगोत्री हेरिटेज कॉलोनी, जगदेवपुर, काशीपुर में दिनांक 6 मार्च 2025 को रेनू पांडे के नवनिर्मित भवन का शुभ गृह प्रवेश विधि-विधान के साथ संपन्न हुआ। इस पावन अवसर पर परिवारजनों एवं गणमान्य अतिथियों की उपस्थिति में धार्मिक अनुष्ठान और हवन-पूजन का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में हाईकोर्ट के जज, वरिष्ठ अधिवक्ता विनोद कुमार पांडे, पत्रकारगण, रामगढ़ के प्रतिष्ठित नागरिक एवं परिवार के सदस्य—शौभनाथ पांडे, वंशराज पांडे, गणेश पांडे, रमेश चंद्र पांडे, अशोक कुमार पांडे, प्रमोद कुमार पांडे, दिनेश कुमार पांडे, विष्णु कुमार पांडे, अरुण कुमार पांडे, आशीष कुमार पांडे, अभिषेक पांडे, अवधेश पांडे, ऋषि पांडे, सौरव, शिवम, विकास, रूपाली श्रीवास्तव, अक्षय कुमार सिंह, सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।

इस अवसर पर उपस्थित अतिथियों ने रेनू पांडे को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य एवं सुख-समृद्धि की कामना की। भव्य आयोजन के दौरान प्रसाद एवं प्रीति भोज की भी व्यवस्था की गई, जिससे सभी अतिथि आनंदित हुए।
