अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई: प्रशासन की छापेमारी में दो डंपर और एक जेसीबी जब्त, इलाके में हड़कंप

0
IMG-20250308-WA0016

(मनोज कुमार)

मिर्जापुर। दिन शनिवार 08 मार्च 2025 को मिर्जापुर जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन के आदेश और एडीएम शिव प्रताप शुक्ला के निर्देशानुसार एसडीएम सदर गुलाब चंद्र खान के नेतृत्व में कछवा पुलिस की संयुक्त टीम ने आज सुबह अवैध खनन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। अचानक हुई इस छापेमारी से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया।

प्रशासनिक टीम के पहुंचते ही दो से तीन डंपर मौके से फरार हो गए, लेकिन दो डंपर और एक जेसीबी को जब्त कर लिया गया। अधिकारियों ने तत्काल एफआईआर दर्ज कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
सुबह-सुबह छापेमारी से फैली सनसनी
सुबह होते ही जब प्रशासनिक टीम और पुलिस ने छापेमारी की, तो अवैध खनन में संलिप्त लोग भागने लगे। मौके पर पकड़े गए वाहनों को जब्त कर लिया गया, और इस कार्रवाई से नगर पंचायत कछवा में सनसनी फैल गई।
प्रशासन की सख्त चेतावनी
अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि अवैध खनन किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा, और दोषियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन ने आगे भी ऐसी छापेमारी जारी रखने का संकेत दिया है, जिससे अवैध गतिविधियों पर रोक लगाई जा सके।
इलाके में मचा हड़कंप
इस छापेमारी के बाद से अवैध खनन करने वालों में भय और अफरा-तफरी का माहौल है। स्थानीय लोग भी इस कार्रवाई को लेकर चर्चा कर रहे हैं और प्रशासन की सख्ती को लेकर सतर्क हो गए हैं।
सूत्रों के मुताबिक, प्रशासन आने वाले दिनों में और भी कड़ी कार्रवाई कर सकता है, जिससे अवैध खनन पर पूरी तरह से रोक लगाई जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!