बिका (BICA) कंप्यूटर सेंटर में धूमधाम से मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस
(आदित्य सोनी)
रेणुकूट (सोनभद्र)। दिन शनिवार 08 मार्च 2025 को हिंडालको कॉलोनी स्थित बिका कंप्यूटर सेंटर में शनिवार, 8 मार्च को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस खास अवसर पर कंप्यूटर सेंटर की शिक्षिकाओं ने केक काटकर कार्यक्रम की शुरुआत की।

कार्यक्रम के दौरान सेंटर के डायरेक्टर ने सभी शिक्षिकाओं को उपहार देकर सम्मानित किया और उनके योगदान की सराहना की। इस दौरान कंप्यूटर सेंटर एवं पार्लर सेंटर की छात्राओं ने भी शिक्षिकाओं को महिला दिवस की शुभकामनाएं दीं और उनके प्रति आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन भी किया गया, जिसमें छात्राओं ने नृत्य और गीत प्रस्तुत कर समां बांध दिया। पूरे आयोजन के दौरान उत्साह और उमंग का माहौल बना रहा। कार्यक्रम के अंत में मिष्ठान वितरण किया गया, जिसके साथ यह उल्लासमय समारोह संपन्न हुआ।
