होली पर्व को लेकर क्षेत्राधिकारी पिपरी ने पीस कमेटी के साथ की बैठक

0
IMG-20250312-WA0031

(आदित्य सोनी)

रेणुकूट (सोनभद्र)। दिन बुधवार 12 मार्च 2025 को जनपद में कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने और आगामी होली पर्व को सकुशल संपन्न कराने के उद्देश्य से क्षेत्राधिकारी पिपरी अमित कुमार ने बुधवार को अपने कार्यालय में मस्जिदों और मदरसों के इमाम एवं सदर के साथ पीस कमेटी की बैठक आयोजित की।बैठक में क्षेत्राधिकारी ने सभी को त्योहार के मद्देनजर प्रशासनिक आदेशों और निर्देशों से अवगत कराया। उन्होंने सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाए रखने की अपील करते हुए कहा कि सभी समुदायों को आपसी सहयोग से त्यौहार मनाना चाहिए ताकि जिले में शांति व्यवस्था बनी रहे। उन्होंने बताया कि किसी भी प्रकार की अफवाह या विवाद की स्थिति में तत्काल पुलिस को सूचित करें।
बैठक में उपस्थित लोगों ने प्रशासन को पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया। बैठक में इंस्पेक्टर पिपरी विश्वनाथ प्रताप सिंह, इंस्पेक्टर क्राइम राम यादव, रेणुकूट चौकी प्रभारी राजेश जी चौबे एवं स्थानीय पुलिस अधिकारियों सहित नगर के कई गणमान्य लोग भी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!