भाजपा सोनभद्र जिलाध्यक्ष पद पर नंदलाल जी की पुनः नियुक्ति, कार्यकर्ताओं में हर्ष

0
IMG-20250316-WA0011
(जी.के.मदान/आदित्य सोनी)
सोनभद्र। दिन रविवार 16 मार्च 2025 को भारतीय जनता पार्टी संगठन वर्ष 2024-25 के अंतर्गत आज भाजपा जिला कार्यालय राबर्ट्सगंज में जिला सोनभद्र के चुनाव पर्यवेक्षक एवं चुनाव अधिकारी द्वारा भाजपा सोनभद्र जिलाध्यक्ष के रूप में नंदलाल जी को पुनः नियुक्त किया गया।
भाजपा के शीर्ष नेतृत्व के दिशा-निर्देशों पर नंदलाल जी को पुनः जिलाध्यक्ष घोषित किया गया, जिससे भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह और खुशी का माहौल है। कार्यकर्ताओं ने नंदलाल जी को फूल-मालाएं पहनाकर उनका भव्य स्वागत किया और उनकी नियुक्ति पर हर्ष व्यक्त किया।
इस अवसर पर भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारी, जिला कार्यकारिणी सदस्य, मंडल अध्यक्ष, युवा मोर्चा, महिला मोर्चा, किसान मोर्चा एवं अन्य मोर्चों के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
सभी ने नंदलाल जी को बधाई देते हुए पार्टी संगठन को मजबूती प्रदान करने के लिए उनके नेतृत्व की सराहना की। नंदलाल जी ने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे संगठन को और अधिक सशक्त बनाने तथा जिले में भाजपा की विचारधारा को मजबूत करने के लिए निरंतर कार्य करते रहेंगे।
भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनके नेतृत्व में आगामी चुनावों में पार्टी को नई ऊंचाइयों पर ले जाने का संकल्प लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!