नंदलाल गुप्ता पुनः बने भाजपा सोनभद्र जिलाध्यक्ष, कार्यकर्ता इशिका पांडे ने दी बधाई

0
IMG-20250316-WA0016
(जी.के.मदान/आदित्य सोनी)
सोनभद्र। दिन रविवार 16 मार्च 2025 को भारतीय जनता पार्टी संगठन पर्व 2024-25 के अंतर्गत आज भाजपा जिला कार्यालय, राबर्ट्सगंज में एक विशेष बैठक आयोजित की गई। इस दौरान जिला सोनभद्र के चुनाव पर्यवेक्षक एवं चुनाव अधिकारी द्वारा शीर्ष नेतृत्व के निर्देशानुसार नंदलाल गुप्ता को पुनः भाजपा सोनभद्र जिलाध्यक्ष के रूप में घोषित किया गया।
इस अवसर पर भाजपा की सक्रिय कार्यकर्ता इशिका पांडे ने नवनियुक्त जिलाध्यक्ष का माल्यार्पण कर भव्य स्वागत किया और उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। इशिका पांडे ने कहा कि नंदलाल गुप्ता जी के नेतृत्व में भाजपा सोनभद्र जिले में लगातार मजबूती की ओर अग्रसर है और संगठन को नई ऊंचाइयों तक ले जाने का कार्य करेंगे।
गौरतलब है कि इशिका पांडे सामाजिक कार्यों में भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लेती रही हैं और पार्टी के प्रति उनकी निष्ठा एवं समर्पण की सभी सराहना करते हैं।
इस मौके पर भाजपा के अन्य वरिष्ठ नेता, कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे, जिन्होंने नंदलाल गुप्ता के पुनः जिलाध्यक्ष बनने पर उन्हें शुभकामनाएं दीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!