रेणुकूट में स्वर्गीय बबलू सिंह की स्मृति में हुआ सुंदरकांड पाठ एवं भव्य भंडारे का आयोजन

0
IMG-20250318-WA0002

(जी.के.मदान/आदित्य सोनी)

रेणुकूट (सोनभद्र)। स्थानीय क्षेत्र में स्वर्गीय बबलू सिंह की पुण्यतिथि के अवसर पर 16 मार्च को उनके निवास स्थान पर सुंदरकांड पाठ एवं भव्य भंडारे का आयोजन किया गया। यह आयोजन विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी बड़े ही धूमधाम एवं श्रद्धा के साथ संपन्न हुआ।
भजन-कीर्तन एवं सुंदरकांड पाठ के दौरान पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। कार्यक्रम में सैकड़ों की संख्या में नगरवासी उपस्थित हुए और भंडारे में प्रसाद ग्रहण कर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।
स्वर्गीय बबलू सिंह की पत्नी एवं पूर्व अध्यक्ष निशा सिंह, उनके छोटे भाई डब्लू सिंह, परिवार के अन्य सदस्य, गणमान्य नागरिक, पत्रकारगण एवं स्थानीय लोग इस कार्यक्रम में शामिल होकर श्रद्धांजलि अर्पित किए।
समाज में आपसी प्रेम, भाईचारे और धार्मिक आस्था को बढ़ावा देने वाले इस आयोजन की क्षेत्र में भूरी-भूरी प्रशंसा हो रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!